• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Dharm

बवाना का गंगा टोली मंदिर काफी प्राचीन और इसका इतिहास

by Editor
October 6, 2019
in Dharm
0
"Ganga Toli Mandir" Basana Indestrial Area Sec-4 Delhi

"Ganga Toli Mandir" Basana Indestrial Area Sec-4 Delhi

0
SHARES
1k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
#Bawana_Outer_Delhi
Report : Anil Kumar Attri & Naseem Ahmed

दिल्ली देहात के सबसे सुंदर व हरियाली भरे “गंगा टोली मन्दिर” का इतिहास आज हम आपके सामने लाने की कोशिश करेंगे। दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-4 में बना गंगा टोली मंदिर बवाना ही नहीं बल्कि बवाना के आसपास के 20 से ज्यादा गांव की पूजा का स्थल है। इन गांव से निकलकर जो लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में गए हैं वहां से भी वे लोग आकर इस मंदिर में पूजा करते हैं। मंदिर का नाम गंगा टोली कैसे पड़ा ? क्या है इसका प्राचीन इतिहास ? उसके बारे में आज हम चर्चा करेंगे ।

"Ganga Toli Mandir" Basana Indestrial Area Sec-4 Delhi
“Ganga Toli Mandir” Basana Indestrial Area Sec-4 Delhi

यहां के पुजारियों, गांव के लोगों और मंदिर का जीर्णोद्धार करने वाले लोगों से बातचीत कर इसका इतिहास जानने की कोशिश करेंगे। गंगा टोली मंदिर की स्थापना सन 1854 ईसवीं में हुई थी। 1990 के बाद यहां गांव के लोगों ने अपनी श्रद्धा की जगह पर आलीशान मंदिर बनाया जिसमें अभी भी काम लगातार जारी है। मंदिर का स्ट्रक्चर देखकर सभी इस आलीशान मंदिर की दिल से तारीफ करते हैं।

"Ganga Toli Mandir" Basana Indestrial Area Sec-4 Delhi
“Ganga Toli Mandir” Basana Indestrial Area Sec-4 Delhi

मंदिर की स्थापना सन 1854 ईसवीं में गंगा महाराज जी द्वारा की गई थी। पहले यहां पर काफी सुनसान जंगल था और जंगली जानवर बड़ी संख्या में रहते थे। गांव वासी एक बार जंगल में गाय चराते हुए आए तो उन्होंने देखा कि गांव के जंगल में कुटिया बनाकर एक साधु रह रहे हैं और वहां तपस्या करते हैं। गांव के लोगों द्वारा बताई गई किदवंती और एक छोटी पुस्तक की भी मानें तो वह साधु गंगा महाराज जी थे। गंगा महाराज जी शुरुआत में अंग्रेजी सेना में अधिकारी थे । अंग्रेजी शासन का दुराचार और दमन देखकर वे इतने व्यथित हुए कि उन्होंने वैराग्य धारण कर लिया। उन्होंने नौकरी ही नहीं छोड़ी बल्कि अपना घर परिवार सब छोड़कर इस वन में आ कर तपस्या करने लगे। इसलिए महाराज जी के परिवार की किसी को जानकारी नहीं है, क्योंकि साधु तपस्वी पूरे संसार को अपना परिवार मानते हैं। महाराज जुड़े जी से जुड़ी कई किदवंतियाँ हैं, चाहे स्वाद के लिए जिह्वा को कंट्रोल करने की किदवंती हो या समाधि में बाबा जब साधना में लीन थे तो लोगों ने देखा कि बाबा का बाबा ब्रह्मलीन हो गए देहावसान हो गया है । सुबह पूरा गांव पहुंचा तो बाबा आराम से बैठे पूजा कर रहे थे तो सभी लोग हैरान थे तो बाबा ने बताया कि वह उनकी साधना की स्थिति थी सिर्फ उनका शरीर बचता है और वह बाकी प्रभु चरणों में सब कुछ समर्पित हो जाता है।

"Ganga Toli Mandir" Basana Indestrial Area Sec-4 Delhi
“Ganga Toli Mandir” Basana Indestrial Area Sec-4 Delhi

गंगा महाराज जी के पास साधु सन्यासी आने लगे और सभी उस टोली में रहते थे ( गांव में लोगों के छोटे समूह को टोली कहा जाता है) और यहां प्रभु की पूजा करते थे।

"Ganga Toli Mandir" Basana Indestrial Area Sec-4 Delhi
“Ganga Toli Mandir” Basana Indestrial Area Sec-4 Delhi

गंगा महाराज की इस टोली के कारण गांव वासियों ने उस मंदिर को गंगा टोली मंदिर बोलना शुरू कर दिया और आज यह गंगा टोली मंदिर पूरे भारत में प्रसिद्ध हो रहा है । शुरुआत में यहां पर बाबा का एक छोटा सा शिवालय जिसे मंढी कहते है, एक बाबा का धूना जिसमें 24 घंटे अग्नि जलती है यह अग्नि उस जमाने से जलती आ रही है क्योंकि साधुओं का धुना लगातार जलता है कभी खंडित नहीं होता। पास में एक छोटा सा तालाब एक कुई ( छोटे कुएं को कूई कहा जाता है) और एक छोटा सा कमरा बनाया गया था। शुरुआत में यहां ये मंदिर एक मंढी के रूप में था मंढी एक बिल्कुल छोटा सा कमरा होता है जिसमें हवा बारिश आदि से बचाने के लिए एक ज्योति रखी जाती है।

"Ganga Toli Mandir" Basana Indestrial Area Sec-4 Delhi
“Ganga Toli Mandir” Basana Indestrial Area Sec-4 Delhi

"Ganga Toli Mandir" Basana Indestrial Area Sec-4 Delhi
“Ganga Toli Mandir” Basana Indestrial Area Sec-4 Delhi

पूरा गांव यहां पूजा करने लगा बवाना के आसपास के गांव भी धीरे-धीरे पूजा करने लगे पूरे गांव में जब भी कोई शुभ कार्य होता है तो वह शख्स सबसे पहले यही गंगा टोली मंदिर में पूजा करने के लिए जरूर आता है। इस मंदिर में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित, पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और बवाना के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार भी लगातार पूजा करते आए हैं। इस मंदिर के भव्य बनाने का श्रेय बवाना के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार को जाता है। जब यहां इस जंगल में बवाना इंडस्ट्रियल एरिया बसाया गया उस समय यहां खेत व झाड़ जंगल थे और लोग खेती करते थे। उस वक्त यहां के विधायक सुरेंद्र कुमार थे । इन्होंने दिन-रात यहां प्रयास किया। यहां कुछ जमीन ग्रामसभा की थी तो कुछ डीडीए द्वारा एक्वायर कर ली गई थी। सुरेंद्र कुमार के प्रयासों से यहां करीब 5 एकड़ जमीन मंदिर को दिलाई गई । इस मंदिर को 5 एकड़ जमीन देने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आभार यहां के स्थानीय निवासी और पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार करते हैं।

इसके अंदर तीन भव्य मंदिर बनाए गए हैं साथ ही भगवान परशुराम का की प्रतिमा, गीता उपदेश, जटा गंगा छोड़ते हुए शिव भोले बाबा की प्रतिमाएं और भी बड़ी संख्या में प्रतिमाएं बनाई गई है जिन्हें देखने के लिए लोग यहां पहुंचते हैं।

जोहड़ और कूई का भी पुनरुद्धार किया गया है । सुबह शाम आरती होती है और मंदिर के पुजारी यहां पूजा करते हैं । जब हम इस मंदिर में पहुंचे तो यहां विवेकानंद पुरी जी इस मंदिर की देखरेख करते हुए मिले।

लोगों का विश्वास है कि उनकी सब मन्नते यहां पूरी हो जाती है। यहां के लोग मानते हैं कि सुरेंद्र कुमार ने इस मंदिर की सेवा की तो वह कई बार विधायक बने। इस बारे में जब सुरेंद्र कुमार से पूछा गया तो उनका भी यही कहना है कि यह सब बाबा की कृपा है ।

पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार खुद इस मंदिर में हर रोज सुबह आकर सफाई करते हैं जिसमें में झाड़ू लगाना और पोछा लगाना आदि शामिल है। सुरेंद्र कुमार घास की कटिंग खुद करते हैं। सफाई आदि के लिए कोई कर्मचारी नही रखा है सब सेवा भाव से होता है ।

"Ganga Toli Mandir" Basana Indestrial Area Sec-4 Delhi
Prachin Mandhi, “Ganga Toli Mandir” Basana Indestrial Area Sec-4 Delhi

इस मंदिर को भव्य बनाने के लिए सुरेंद्र कुमार ने 1990 के दशक में खुद घर घर से चंदा लेना शुरू किया था ताकि जो भी चंदा दे और मंदिर में अपना हिस्सा समझेगा और आस्था बढ़ेगी। इस मंदिर की खास बात यह है कि मंदिर में किसी भी दान कर्ता का पत्थर नहीं लगाया गया है नाम नहीं लिखा गया है । दान कर्ताओं का पत्थर लगाना इस मंदिर की परंपरा नहीं है और ना ही लिखित में कोई पर्ची काटी जाती है ।

फिलहाल यह मंदिर बवाना इंडस्ट्रियल एरिया के बीच में है या बड़े-बड़े उद्योगपति रहते हैं उद्योगपति इसमें कमरे बनाने के लिए तैयार है लेकिन मंदिर कमेटी का कहना है कि उन्हें जितनी आवश्यकता होगी उतना ही काम करवाएंगे इसलिए इस तरह के काम की अनुमति नहीं दी गई है । यहां निरंजनी अखाड़े के महंत और फिर उनके शिष्यों के माध्यम से परंपरा चलती आ रही है जो मंदिर की देखरेख करते हैं और पूजा करते हैं । मंदिर से जुड़ी सभी बातें विस्तार से बताना काफी बड़ा होगा वीडियो लंबा हो जाएगा इसलिए हम आपको दूसरे पार्ट में यहां के लोगों के द्वारा बताई गई जानकारी साझा करेंगे जिससे आप ज्यादा जानकारी ले सकें । फिलहाल इस तरह की आस्था बेहद ही सराहनीय है। जरूरत है यह आस्था नई पीढ़ी में भी लगातार बनी रहे।

इस तरह की जानकारियों के लिए यदि आपने अभी तक “डबल ए न्यूज़” को सब्सक्राइब नहीं किया तो यूट्यूब पर “डबल ए न्यूज़” को सब्सक्राइब करें और “डबल ए न्यूज़” के फेसबुक पेज को भी लाइक करें ।

"Ganga Toli Mandir" Basana Indestrial Area Sec-4 Delhi
Thanks for this Book also .

Youtube Link . वीडियो

….

Facebook Link

https://www.facebook.com/aanews.in/videos/2367687543498919/

…

नोट :- गांव के सभी लोगों से मिलना संभव नहीं है इसलिए इसे हम इस गांव के सभी लोगों की राय हम नहीं कह रहे हैं लेकिन हमने मंदिर से जुड़े कुछ लोगों की राय ली है इसलिए इसमें यदि कोई न्यूनता या अधिकता है तो उसके लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं। हमारा मकसद मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डालना है किसी एक राजनीति धर्म आदि से कोई संबंध नहीं है। इसलिए हमने जो प्रयास किया है उसकी ही सराहना हो और इसको अधिक से अधिक शेयर करें— अनिल कुमार अत्री।
धन्यवाद ।

Tags: #Anil_Attri#Ganga_ji_Maharaj#Ganga_Maharaj_Bawana#MLA_Surender_KumarAnil kumar AttriBanana Sec4Bawana industrial area sec4Bawana ka itihasBhagwan Parsuram mandir bawanaDr Ramniwas sahrawatGanga Maharaj ki kathaGanga toli ka itihasGanga toli mndirHistory of Ganga toli mandir BawanaItihasJai baba kiReporter Anil AttriVivekanand giri jiVivekanand puri jiगंगा टोली मन्दिरगंगा महाराज जीपरसुराम मन्दिर बवानापूर्व विधायक सुरेंद्र कुमारबवानाबवाना इंडस्ट्रियल एरियाबवाना उद्योगबवाना मन्दिर
Editor

Editor

Next Post
MLA Sanjiv Jha

बुराड़ी में PWD की सड़कें होगी दुरुस्त, केजरीवाल सरकार की योजना का मिलेगा लाभ

Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.