Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

सुशांत विहार ( थाना स्वरूप नगर ) से कार और दुकान का सामान चोरी

· by admin0
2 min read
Sushant Vihar
Sushant Vihar

AA News
#Sushant_Vihar
Report : Narender Kumar

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के स्वरूप नगर थाना एरिया में सुशांत विहार कॉलोनी के अंदर खाली प्लॉट में खड़ी महिंद्रा की KUV कार चोरी। साथ ही कार मालिक की सामने की दुकान से कुछ सामान और कैश भी चोरी। दिल्ली में सर्दी की दस्तक होते ही चोरिया लगातार बढ़ती जा रही है। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में इन चोरों का ज्यादा आतंक है। बीती रात सुशांत विहार की गली नंबर 12 में दुकान चलाने वाले सन्दीप जोशी रात करीब 11:00 बजे दुकान बढ़ाकर पास के ही अपने घर में सोने के लिए हर रोज की तरह गए थे।

सुबह सुबह देखा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था दुकान से कुछ सामान और 25 हजार रुपए नगदी चोरी के बता रहे हैं । साथ ही दुकान के सामने खाली प्लॉट है प्लॉट और गली के बीच के हिस्से पर ही इनकी महिंद्रा की केयूवी कार खड़ी थी उसको भी चोर चुरा ले गए। कार चोरी की घटनाएं दिल्ली में लगातार बढ़ रही है ।

Sushant Vihar
Sushant Vihar

स्वरूप नगर थाना एरिया के इसी सुशांत विहार के पास में ही नत्थूपुरा से भी 2 दिन पहले मोटरसाइकिल भी चोरी हुई थी। व्हीकल चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ऑनलाइन एफआईआर का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेती है, इस कारण चोरों के हौसले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जरूरत है ऐसे मामलों की पुलिस गहनता से जांच करें और इस पर लगाम लगाए। फिलहाल इस मामले में स्वरूप नगर थाना पुलिस जांच कर रही है और अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Written by admin