Skip to content
Thursday, September 24, 2026
Latest
News

क्षेत्रीय जनता को सुव्यवस्थित, सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना मेरा कर्तव्य – महेश गिरी

· by admin0
2 min read
Krishn Nagar Vidhansabha
Giri Chaupal Krishn Nagar Vidhansabha
Krishn Nagar Vidhansabha
Giri Chaupal Krishn Nagar Vidhansabha

पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर विधानसभा में गिरी चैपाल का आयोजन

AA News
New Delhi

नई दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री भाजपा महेश गिरी द्वारा आज से कृष्णा नगर विधानसभा से गिरी चैपाल का आयोजन प्रारंभ कर दिया गया। चैपाल में क्षेत्र के सेकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक, आर.डब्लू.ए. पदाधिकारी तथा अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी तथा क्षेत्र की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।

’गिरी चैपाल’ में मुख्य रूप से सभी महत्त्वपूर्ण विभाग जैसे पी.डब्लू.डी., बी.एस.ई.एस., नगर निगम, डी.डी.ए., यातायात पुलिस, दिल्ली पुलिस, डी.यू.एस.आई.बी., दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली परिवहन निगम, एवं दिल्ली सिचांई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग आदि संबंधित अघिकारी मौजूद थे।

गिरी चौपाल में सांसद महेश गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व क्षेत्र में अब तक 45 गिरी चौपाल का आयोजन किया जा चुका है। जनता की मांग पर आज से पुनः क्षेत्रीय जनता को सुव्यवस्थित, सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने हेतु पुनः ‘गिरी चौपाल’ का आयोजन प्रत्येक विधानसभा में क्रमानुसार प्रारम्भ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को कोंडली विधानसभा मे गिरी चौपल का आयोजन होगा। सांसद ने कहा कि ‘गिरी चौपाल’ का लक्ष्य है जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का प्रत्यक्ष निराकरण।

चैपाल में आये सभी लोगो ने अपनी अपनी समस्याओं की सांसद के सम्मुख रखा। सांसद गिरी ने तत्काल की चौपाल में उपस्थित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिये।

गिरी चैपाल में सर्वश्री रामकिशोर शर्मा भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष, निगम पार्षद दीपक मल्होत्रा, संदीप कपूर, नीमा भगत तथा अन्य पदाधिकारी जय गोपाल वर्मा, हरविंदर सिंह, कमल बुद्धिराजा, रणवीर कुमार (हैप्पी), राम जेटली, पवन कुंद्रा, अमित शर्मा, इंदरमल गुप्ता, विनय गुप्ता, महेन्द्र भटेजा,सुशील श्रीवास्तव, विनोद कुमार, वीरेंद्र अग्रवाल, राजेश साहनी, सौम्या गुप्ता, तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय आर.डब्लू.ए. के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Written by admin