Skip to content
Sunday, October 18, 2026
Breaking
News

दिल्ली के प्रेम नगर में अनुज का मर्डर

· by admin3
2 min read
Anuj Prem Nagar Kirari
Anuj Prem Nagar Kirari

AA News
Outer Delhi

दिल्ली में फिर हुआ मर्डर। बाहरी दिल्ली के अमन विहार थाना इलाके में देर रात झगड़े में बीच बचाव करना एक युवक को महंगा पड़ा. युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. जबकि उसका दूसरा साथी अभी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है और आईसीयू में भर्ती है।
पुलिस चौकी पर लोगों की नारेबाजी जारी।

Anuj Prem Nagar Kirari
Anuj Prem Nagar Kirari

ये तस्वीर है मृतक अनुज की। अनुज की बीती रात कुछ लोगों ने चाकू घोपकर हत्या कर दी।
परिजनों ने बताया कि बीती रात करीब 10:00 बजे जब वह अपने दोस्त सचिन भनोट के साथ लौट रहा था. उसी दौरान प्रेम नगर 3 में कुछ लोगों के बीच में आपसी झगड़ा हो रहा था. जिसके बीच बचाव में अनुज वहां रुक गया था. जब वह लौटने लगा उसी दौरान पीछे से उसके गर्दन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके बचाव में आए सचिन को भी चाकू से कई बार वार करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया गया. सचिन को रूपचंद्र अस्पताल मुबारकपुर में भर्ती कराया गया है. इस मामले में मृतक के परिवार का आरोप है कि पुलिस हत्या के मुख्य गवाह को परेशान कर रही है. और उसकी पिटाई करके बयान बदलने का दबाव दे रही है.

सुबह से मृतक के परिजन, दोस्त और स्थानीय लोग पुलिस चौकी पर जमा हुए थे. जबकि अनुज की बॉडी का पोस्टमार्टम संजय गांधी हॉस्पिटल में किया जा रहा है. अभी तक इस मामले में किसी के गिरफ्तारी नहीं हुई है. फिलहाल दिल्ली पुलिस जांच में जुटी है ।

Written by admin