Skip to content
Tuesday, October 13, 2026
Breaking
News

दिल्ली : ट्रैफिक कांस्टेबल अमित पर हमला

· by admin6
1 min read
SRHC Hospital Narela
SRHC Hospital Narela

AA News
Badali Delhi

दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे कॉन्स्टेबल की ऑटो सवार युवकों ने की पिटाई। ब्लेड से भी किया हमला। घायल कॉन्स्टेबल नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती।

दिल्ली के बुराड़ी सर्कल में तैनात दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल अमित नंगली पूना से खेड़ा रोड पर ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे थे । काफी जाम लगा हुआ था इसी दौरान रॉन्ग साइड से एक माल ढोने का ऑटो आया । इस ऑटो को कॉन्स्टेबल ने रोका और वापस कर दिया। तभी इस माल ढोने के वोटों में 10 से 15 लोग सवार होकर आए और ट्रैफिक में तैनात कांस्टेबल पर ब्लेड और हाथ पांव से मारपीट शुरु कर दी। कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया और इस ऑटो में सवार युवक ऑटो समेत मौके से फरार हो गए । घायल कांस्टेबल को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में लाया गया है जहां इनका इलाज जारी है।

SRHC Hospital Narela
SRHC Hospital Narela

फिलहाल दिल्ली पुलिस मामला दर्ज कर ऑटो नंबर के आधार पर इन आरोपियों की तलाश में जुटी है और घायल कॉन्स्टेबल का इलाज जारी है ।
अनुरोध : AA News को Youtube पर Subscribe जरूर करें जो फ्री होता है।

Written by admin