Skip to content
Saturday, September 26, 2026
Breaking
News

बुराड़ी 11 मौत : घर मे उस रात नही बना था खाना , डिलीवरी बॉय ने क्या बताया

· by admin0
2 min read
Burari Sant Nagar
Burari Sant Nagar

AA News
अनिल अत्तरी

वीडियो
https://youtu.be/_yFURVrrKAQ
वीडियो

दिल्ली के बुराड़ी हादसे में 11 लोगों की मौत से पहले शाम को जो डिलीवरी बॉय खाना देने गया था उसे भी इस बात का आभास नहीं था कि यहां इतना बड़ा हादसा होगा । खाने की डिलीवरी से साफ था कि उस रात घर पर खाना नहीं बनाया गया था बल्कि ऑर्डर देकर खाना होटल से मंगवाया गया था। खाना डिलीवर करने वाले हांडी ढाबा के डिलीवरी ब्वॉय रईस ने बताया बताया कि वह उस दिन शाम के वक्त जो आर्डर मिला था वह खाना देकर आ गए। घर में उस वक़्त दुकान को बढ़ाया जा रहा था और घर के बड़े लड़की ने खाने को खाने के ऑर्डर को पिक किया था और उसमें दो लड़के भी मौजूद थे और उनके पिता जी ने खाने के पैसे मुझे दिए थे उसके बाद मैं वापस आ गया।

Burari Sant Nagar
Burari Sant Nagar

– दरअसल उस दिन शाम के वक्त घर में और कोई शख्स किसी भी सीसीटीवी फुटेज में भी पुलिस को आता हुआ दिखाई नहीं दिया है सिर्फ एक डिलीवरी बॉय खाना देने गया था। वह डिलीवरी बॉय भी सामने आ गया है और उसने बता दिया है कि वह खाना दे कर आया तो उसे किसी भी तरह का कुछ वहां पर गलत आभास नहीं हो रहा था कुछ नॉर्मल था लेकिन सूत्रों की माने तो उसका हाथ खाना होटल से मंगवाया गया था और रात में पूजा का आयोजन किया गया था । उस पूजा के बाद ही यह सब घटित हुआ है फिलहाल इस मामले में अध्यात्म और तंत्र-मंत्र से जुड़ा मामला ही नजर आ रहा है जिसके चलते इस तरह की घटना हुई । फिलहाल सभी शवों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच पूरे मामले की जांच में जुटी है लेकिन रहस्य अभी तक बरकरार है।

Written by admin