Skip to content
Thursday, September 17, 2026
News

स्वरूप नगर 9 साल की मासूम बच्ची से रेप

· by admin0
Saroop Nagar North-West Delhi

AA News
Swaroop Nagar Delhi .

दिल्ली में 9 साल की मासूम बच्ची हुई दरिंदगी की शिकार। 25 साल के शख्स ने किया 9 साल की मासूम के साथ रेप। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। बच्ची जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती । घटना नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के स्वरूप नगर की।

Saroop Nagar North-West Delhi
Saroop Nagar North-West Delhi

कठोर सजा के प्रावधान के बाद भी मासूम बच्चियों के साथ रेप के मामले कम नहीं हो रहे हैं। मंगलवार शाम को भी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के स्वरूप नगर में एक दरिंदे ने 9 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया । दरअसल स्वरूप नगर में शाम के वक्त बच्ची गली में खेल रही थी तभी पास में ही रहने वाला 25 साल का सोनू उस बच्ची को किसी बहाने से एक खाली पड़े मकान में ले गया। मकान के ऊपर जो कमरा बना हुआ था उसको लॉक लगा हुआ था और कोई मौजूद नहीं था तो उसी बिल्डिंग के बाथरूम में ले जाकर इस दरिंदे ने बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद यह दरिंदा वहां से फरार हो गया। बच्ची को परिजन नीचे गली में तलाश रहे थे तभी बच्ची आई तो बच्ची के शरीर से काफी ब्लीडिंग हो रही थी और पेट में दर्द की शिकायत की थी तभी बच्चे ने ऊपर की तरफ हाथ करके बताया कि उसके साथ वहां कुछ हुआ है । जब परिजनों और पड़ोसियों ने ऊपर जाकर उस बाथरूम में देखा तो बच्चे के साथ गलत हरकत का हादसा साफ हो गया। वहां पर भी काफी बिल्डिंग पड़ी थी आसपास के लोगों ने सोनू नाम के शख्स को वहां से जाते हुए देखा था तुरंत थाना स्वरूप नगर को मामले की सूचना दी गई । पुलिस ने 3 घंटे के अंदर आरोपी सोनू को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोनू कैटरिंग का काम करता है और मासूम बच्ची को जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत ठीक नहीं है इसलिए उसे अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गई है और जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी है। बच्चियों के मामले में सख्त कानून बन जाने के बाद भी इस तरह के दरिंदे हरकतों से बाज नहीं आते लेकिन लोगों को आशा है कि जब इस नए कानून के तहत कुछ लोगों को सजा मिलेगी तभी जाकर लोग ऐसा घिनौना अपराध करते डरेंगे।

Written by admin