Skip to content
Sunday, October 11, 2026
Breaking
Social

यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क और इसकी सुंदर झील

· by admin0
2 min read
Yamuna Biodiversity Park Lake Delhi
Yamuna Biodiversity Park Lake Delhi

AA News
Jagtpur, Delhi
Report : Anil Attri

इस वीडियो में सुंदर झील देखें
https://youtu.be/Axy3Bq-iAvg
Video
यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क से पूरी दिल्ली को काफी फायदा हो रहा है। अब यहां अनेकों तरह की फसल, वनस्पतियां, पेड़ पौधे इसके अंदर तैयार किए गए हैं जिससे वनस्पति पर शोध करने वाले स्टूडेंट्स को भी काफी मदद मिलती है। पिछले दिनों यहां यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में तेंदुआ भी पहुंचा था जिसका पार्क की तरफ से स्वागत किया था। यहां के प्राकृतिक वातावरण और व्यवस्था के कारण यहां वन्य जीव जंतु आते हैं , लेकिन वह कारण अलग है दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने उस तेंदुए को पिंजरे में रोक कर दूसरी जगह वन विभाग द्वारा छुड़वाया गया क्योंकि अभी तक यहां ऊंची चारदीवारी नहीं है। आस-पास कई गांव बसे हुए हैं यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क के इंचार्ज डॉक्टर फ़ैयाज़ खुसर ने बताया कि उन्होंने DDA को यहां गार्ड्स की संख्या बढ़ाने और 8 फीट की ऊंचाई की चारदीवारी करने के लिए लिखा है जिससे पार्क की सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा बढ़ जाएगी, साथ ही ग्रीन पुल का प्रपोजल भी भेजा गया है ग्रीन पुल यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क फेज 1 और फेज 2 को जोड़ेगा क्योंकि दोनों के बीच में यमुना का पुश्ता है जिस पर इंसानों की चहल कदमी भी होती है गाड़ियां भी गुजरती है जिस कारण फेज-1 और 2 के जीव जंतु आपस में एक दूसरे एरिया में नहीं जा पाते जंगली जानवर जो यहां बड़ी संख्या में रहते हैं। वे दोनों फेस में विचरण कर सके इसके लिए ग्रीन पुल का प्रपोजल भेजा गया है ग्रीन पूल की खासियत यही होगी कि इस पुल से इंसान नहीं गुजर पाएंगे बल्कि केवल जंगली जानवरों को गुजरने के लिए ही इसे तैयार किया जाएगा।

Yamuna Biodiversity Park Lake Delhi
Yamuna Biodiversity Park Lake Delhi

फिलहाल यहां पर बड़ी संख्या में जंगली बिल्लियां, नीलगाय ,जंगली कुत्ते ,जंगली सूअर खादी देखे जाते हैं। फिलहाल अब दोबारा तेंदुआ यहां पर नहीं देखा गया है लेकिन यदि दोबारा या कोई तेंदुआ आता है तो उसकी व्यवस्था भी यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क करेगा। इस व्यवस्था को देखते हुए यहां तेंदुए एक मेहमान के रूप में वह दिल्ली के इस यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में रहे जो पूरी दिल्ली के लिए एक गर्व की बात होगी। फिलहाल यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क पूरी दिल्ली के लिए गर्व की बात है और लगातार विकसित हो रहा है और पर्यावरण में काफी सहायक है जरूरत है इस तरह के पार्क शहर में बनाए जाए जिससे बदलती परिस्थिति में नदियों और प्रकृति को बचाया जा सके…

Written by admin