Skip to content
Tuesday, October 13, 2026
Breaking
News

सफाईगिरी महेश गिरी सांसद द्वारा

· Updated · by admin0
3 min read
Safaigirri By Maheish Girri
Safaigirri By Maheish Girri

स्वच्छता और सौन्दर्यीकरण का उत्सव है ‘‘सफाईगिरी’’
गांधी जंयती के अवसर पर महेश गिरी ने आरंभ की ‘‘सफाईगिरी’’
हम शपथ लें, न तो गंदगी फैलाएगें न फैलाने देंगे – महेश गिरी

Safaigirri By Maheish Girri
Safaigirri By Maheish Girri

नई दिल्ली 2 अक्टूबर, 2017।  भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से सांसद महेश गिरी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’ को पूर्वी दिल्ली हेतु एक नया प्रारूप देते हुए गांधी जयन्ती के अवसर पर ‘‘सफाईगिरी’’ अभियान चलाया। सफाईगिरी कार्यक्रम पूर्वी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में सिलसिलेवार रूप से आगे भी किया जाएगा। हजारों की संख्या में लोगों ने बड़े उत्साह के साथ इसमें भाग लेकर इस अभियान के साक्ष्य बनें।

‘‘सफाईगिरी’’ उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सुख विहार तिकोना पार्क पर किया गया। सफाई हेतु जागरूक करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। संडक के साथ वाली दीवारों को सांसद व उपस्थित लोगों द्वारा पेंट किया गया। गीत-संगीत के दौरान ही सैकड़ों मीटंर क्षेत्र की लोगों ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई की। इस दौरान ही पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था हेतु प्रौत्साहित व सम्मानित भी किया गया। यह भव्य समारोह था जिसका आकर्षण नाच-गाना और युवाओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम था। सफाई के इस त्योहार पर झूमते नाचते और छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच लोगों ने सड़कों की सफाई व सौन्दर्यीकरण किया।

सांसद महेश गिरी ने मंच से अपने संबोधन में सभी आंगतुकों को सफाई अभियान हेतु जागरूक किया। सांसद ने सभी को शपथ दिलाई कि ‘‘हम सभी शपथ लेते है कि अपने घर के साथ-साथ आस-पास के 10 मीटर के क्षेत्र को पूर्णतः साफ रखेंगे’’। ‘‘हम यह भी शपथ लेते है कि न तो गंदगी फैलाएगें न फैलाने देंगे’’। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने घरों में सफाई को लेकर तो संजीदा रहते है परन्तु सार्वजनिक स्थलों या घर के बाहर इस स्वच्छता को लेकर लापरवाह व गैरजिम्मेदाराना रूख अपना लेते है। इसी सोच का बदलने की हमें आवश्यकता है। सांसद न कहा कि यदि हम पूर्ण निष्ठा के साथ शपथ का पालन करेंगे तो निश्चय की हम एक सुंदर व स्चच्छ भारत के एक उदाहरण के रूप में विश्व के सामने प्रस्तुत कर सकेंगे। सांसद ने कहा कि सफाईगिरी का आरम्भ पूर्वी दिल्ली में इसी अभियान के प्रति जागरूक करने हेतु आरम्भ किया गया। नाचना-गाना-सफाई करना-दीवारों को सुदंर बनाना यह है सफाईगिरी।

‘‘सफाईगिरी’’ कार्यक्रम मे महापौर नीमा भगत, शाहदरा जिला अध्यक्ष राम किशोर शर्मा, महामंत्री श्रवण दीक्षित, उपाध्यक्ष कृष्ण भारद्वाज, निगम पार्षद संजय गोयल, दीपक मल्होत्रा, रेखा दीक्षित तथा पंकज कोचर, वीरेन्द्र अग्रवाल, रविन्द्र अग्रवाल, सुरेन्द्र किन्द्रा व अन्य भाजपा पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय आर.डब्लू.ए. पदाधिकारी व स्थानीय नागरिक उपास्थि रहें।

 

Written by admin