Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में मोबाइल एप्प DG लॉकर में मौजूद आईडी प्रूफ हुए मान्य।

· by admin0
2 min read
Harpal singh Rana petitioner
Harpal singh Rana petitioner

AA NEWS

DELHI

REPORT – NASEEM AHMED

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में प्रवेश करते वक्त जो आईडी प्रूफ देखे जाते थे उनमें डीजी लॉकर में अपलोड आईडी प्रूफ को नहीं माना जा रहा था।

 

Harpal singh Rana petitioner
Harpal singh Rana petitioner

 

दरअसल रोहिणी कोर्ट में अंदर हथियार पहुंचने पर कई वारदात हो चुकी थी उसके बाद रोहिणी कोर्ट में प्रवेश करने वालों के लिए आईडी प्रूफ अनिवार्य कर दिया गया था और एक तलाशी के बाद ही कोर्ट में एंट्री दी जाने लगी थी।

 

 

 

 

 

इस आईडी प्रूफ में डीजी लॉकर में अपलोड आईडी प्रूफ को नहीं माना जा रहा था तो सामाजिक कार्यकर्ता हरपाल राणा ने इसके लिए बात की तो उन्हें बताया गया कि जब तक जिला न्यायाधीश इसकी अनुमति नहीं देंगे जब तक वो डिजिलॉकर को नहीं मानेंगे ।

 

 

 

 

 

 

पिछले 3 साल से हर पाल राणा डीजी लॉकर में मौजूद ID प्रूफ को मान्य करवाने के लिए रोहिणी कोर्ट के से संघर्षरत थे और लगातार पत्राचार भी कर रहे थे लेकिन अब जाकर उन्हें पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें कहा गया है कि अब रोहिणी कोर्ट में डीजी लॉकर में अपलोड आईडी प्रूफ भी मान्य होगा।

 

 

 

 

 

 

हरपाल राणा ने कहा था कि जब यातायात पुलिस डीजी लॉकर के डाक्यूमेंट्स को मानती है, एयरपोर्ट पर डीजी लॉकर का आईडी प्रूफ चलता है, डीजी लॉकर भारत सरकार द्वारा बनाया गया और जो दस्तावेज अपलोड किए गए हैं वह भारत सरकार द्वारा अनुमति के बाद अपलोड किए जाते हैं उसे भी नहीं मानना लोगों को परेशान करना था।

 

 

 

 

 

 

आखिरकार अब रोहिणी कोर्ट ने इसको मान लिया है और अब रोहिणी कोर्ट में प्रवेश करते वक्त डीजी लॉकर में मौजूद आईडी प्रूफ भी मान्य होगा।

Written by admin