Skip to content
Monday, September 21, 2026
Breaking
News

नरेला में फिर मर्डर

· by admin0
3 min read
File Photo Dinesh . Narela Murder
File Photo Dinesh . Narela Murder

नई दिल्ली – नरेला

रिपोर्ट  विकास खान व नसीम अहमद
देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है बीती रात दिल्ली के नरेला एरिया में एक 27 साल के युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दो गई । हत्या का आरोप मृतक के ही साथियों पर है । मृतक के साथी फिलहाल फरार है और नरेला थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है ।
परिजनों ने क्या कहा आदि सब इस डबल ए न्यूज़ के वीडियो में देखें
वीडियो
https://youtu.be/871bjGgUfPQ
वीडियो

दिल्ली के नरेला में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है बीती रात 27 साल का दिनेश अपने घर पर मौजूद था और परिजनों ने AA News पर बताया कि देर शाम उसका एक साथ ही उसे घर पर बुलाने आया अपने बुध बाजार के घर से दिनेश साथी के साथ सफियाबाद रोड पर गौतम कॉलोनी की गली नंबर 9 में गया। दिनेश इस दोस्त के साथ ही खाली प्लॉट पर गए जहां पर तीन दोस्त पहले से ही मौजूद थे । सभी वहां पर हुक्का पी रहे थे । यहां रिहाइश नही बल्कि फो कमरे छपरनुमा बने है । मृतक के परिजनों का आरोप है कि सभी ने मिलकर अचानक दिनेश को चाकुओं से गोद डाला दिनेश के सीने , पेट , गर्दन पर कई जगह चाकू लगे और मौके पर ही मौत हो गई । परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को नहीं दबोचा उस में देर कर दी तब तक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए।

File Photo Dinesh . Narela Murder
File Photo Dinesh . Narela Murder

सुबह मृतक दिनेश के परिजन नरेला थाने पर जमा हुए और हंगामा भी करने की कोशिश की पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़े जाने का आश्वासन दिया तब जाकर यह लोग शांत हुए । दिनेश की उम्र 27 साल है और पैसे से ओला टैक्सी चलाते थे। दोस्तों ने इस की हत्या क्यों की क्या उसकी पूरी वजह है और हत्या में सभी दोस्त शामिल थे या किसी एक दो दोस्त ने वारदात को अंजाम दिया वह सब जांच का विषय है। फ़िलहाल परिवार गम में हैं और इस तरह से दोस्तों की कहासुनी में भी एक दूसरे की जान ले लेना पूरे समाज की मानसिकता पर सवाल खड़े करता है और चिंता का विषय भी है । फिलहाल दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहिणी के बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल में भेजा गया है और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा और दिल्ली पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Written by admin