• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Monday, July 6, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

साढ़े 4 हज़ार किलोमीटर, 5 राज्य में छापेमारी के बाद महज जैकेट के लिए दोस्त की हत्या करने वाले आरोपियों को किया पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Editor
January 4, 2022
in News
0
Sultanpuri Nala

Sultanpuri Nala

0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
मंगोलपुरी, दिल्ली

दिल्ली के राजपार्क थाना इलाके में नाले में सड़ीगली हालात में मिला 18 वर्षीय नवयुवक का शव, पिछले करीब 10 से थाना मंगोलपुरी स्थित अपने घर से लापता था मृतक, हत्या कर नाले में फेंका गया था शव, मृतक के दोस्तो ने ही घर से बुलाकर दिया हत्या की वारदात को अंजाम, मामूली कहासुनी के बाद कि थी हत्या, वारदात के बाद फरार सभी आरोपियों को मंगोलपुरी थाना पुलिस ने गुजरात के गांधीधाम से कड़ी मशक्कत के बाद किया गिरफ्तार। पुलिस मामले की तफ़्तीश के जुटी।

Video link
https://youtu.be/L4QEmOEdl7o

देश की राजधानी दिल्ली के मंगोलपूरी इलाके से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जहाँ कुछ दोस्तों में मामूली कहासुनी के बाद अपने ही एक दोस्त की निर्मम तरीके से हत्या कर उसके शव को नाले में फेंक दिया। और खुद यहां से नए साल का जश्न मानने और पुलिस से बचने के लिए दिल्ली से UP, बिहार, राजस्थान होते हुए गुजरात पहुँच गए। जिले के DCP ने बताया कि परिवार की शिकायत के बाद ACP वीरेंद्र कादयान के सुपरविजन में मंगोलपुरी थाने के SHO मुकेश कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर निर्भय कुमार, इंस्पेक्टर राजीव, ASI प्रदीप, शमशेर और कांस्टेबल सुखजीत, नवीन, दयाल, नीटू, विकास व सुनील मोगा, आदि की टीम ने करीब 5 राज्यो में रेड की ओर आख़िर कार कई हज़ार किलोमीटर की दौड़ भाग और कड़ी मशक्कत के बाद 4 में से 3 आरोपियों को गुजरात के गांधीधाम से धर दबोचा।

Sultanpuri Nala
Sultanpuri Nala

वहीं मृतक की बहन ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पुलिस को शिकायत दे दी थी और साथ ही कुछ CCTV फुटेज भी पुलिस को दी जिसमे आरोपी मृतक के घर के पास खड़े दिख रहे हैं और एक लड़का उसे घर से ले जाता भी दिख रहा है। वहीं।सोमवार को पुलिस से उन्हें जानकारी मिली जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुँचकर शव की शिनाख्त की।

मृतक का नाम संतोष है जोकि मंगोलपुरी में परिवार के साथ अपने परिवार में रहता था, और अभी 12वीं की परीक्षा दी थी। अब उसकी इस हत्या के बाद से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

अब पीड़ित परिवार आरोपियों के ख़िलाफ़ सख्त से सख्त सजा की मांग करते हुए इंसाफ की मांग कर रहा है। और अब पोस्टमार्टम के बाद परिवार ने मृतक का दह संस्कार कर दिया है। अब इस घटना के बाद से स्थानीय लोगो मे गुस्से का माहौल है और वो सभी आरोपियों की फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का आरोपी लड़को से किसी जैकेट को लेकर झगड़ा हुआ था और आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक ने उसी दिन सभी आरोपी लड़को की पिटाई भी की थी।

बस इसी बात का बदलना लेने के चलते आरोपियों ने संतोष को मारने की योजना बनाई और फिर उसे किसी लोकल PCO से कॉल कर घर से किसी बहाने से बुलाकरपहले शराब पी और सुल्तान पूरी नाले पर ले जाकर चाकुओं से गोदकर संतोष को मौत के घाट उतार दिया और पकड़े जाने व साबुत मिटाने के चलते आरोपियों ने शव को नाले में ही फेंक दिया। और वहाँ से फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस ने संतोष की गुमशुदगी की शिकायत दी और आरोपी लड़को द्वारा साथ ले जाने की बात बताई जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ़्तीश शुरू की और टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इनपुट की मदद से आखिरकार 3 आरोपियों को 5 राज्यो और करीब साढ़े 4 हज़ार किलोमीटर तक पीछा कर गुजरात से धर दबोचा। और आरोपियों की ही निशानदेही पर मृतक संतोष के शव को सुल्तानपुरी स्थित नाले से बरामद कर लिया।

बहरहाल मंगोलपुरी थाना पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपियों में से 3 को दबोच लिया है। और इस मामले ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि दिल्ली में मानो लोगों के पास दिल तो बचा ही नहीं है. शायद इसी का परिणाम है कि लोग जरा जरा सी बात पर एक दूसरे की जान तक लेने पर आमादा हो जाते हैं।

वहीं इस घटना ने दोस्ती जैसी घनिष्ठ रिश्ते को भी तार तार कर दिया है। हालांकि इस घटना में मंगोलपुरी थाना पुलिस की कार्यशैली भी काबिले तारीफ रही जिन्होंने दिन रात एक कर आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि अभी भी पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में कई जगह छापेमारी कर रही है।

Tags: mangolpuri murderSantosh murder
Editor

Editor

Next Post
Nangli Puna village

नंगली पूना गांव में सरकारी जमीन पर हो रहा था कब्जा, प्रशासन ने किया डेमोलेशन

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case.
News

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case

by Editor
March 5, 2026
0

...

Read moreDetails
Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog.
News

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog

by Editor
January 10, 2026
0

...

Read moreDetails
Land Pooling Policy Delhi
Property

“दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी” की देरी पर किसान अभी भी मायूस

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.