Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
News

लाहौरी गेट पुलिस ने 600 क्वार्टर के साथ शराब तस्कर पकड़ा

· by admin0
2 min read
Lahauri Gate Delhi
Lahauri Gate Delhi

AA News
Lahauri Gate Pili Kothi Delhi

लाहौरी गेट थाना पुलिस ने वैगनआर कार में अवैध शराब की सप्लाई कर रहे एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।

तस्कर का नाम राजकुमार यादव है जिसकी उम्र 31 साल है जो ड्राइवर का ही काम करता है। राजकुमार ड्राइवर का काम करते-करते शराब तस्करों के संपर्क में आया और उसे ₹2000 शराब की एक खेप लाने और पहुंचाने के मिलने लगे तो इस काम में लग गया। लाहौरी गेट थाने की पुलिस पेट्रोलिंग टीम जब अवंती बाई चौक के पास पहुंची तो एक वैगनआर कार संदिग्ध हालत में खड़ी हुई दिखाई दी जिसमें एक शख्स सवार था।

पुलिस ने रोको टोको अभियान के तहत ड्राइवर से पूछताछ की तो वह कुछ नर्वस हो गया। पुलिस को इससे शक हो गया और उसके सामान की तलाशी ली तो उसके अंदर कई बैग रखे हुए थे जिनमें अवैध शराब के क्वार्टर थे। यह शराब केवल हरियाणा में ही बेची जा सकती थी दिल्ली में प्रतिबंधित थी। पुलिस ने इसके बाद शराब और वैगनआर कार को जब्त कर लिया और राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Lahauri Gate Delhi
Lahauri Gate Delhi

फिलहाल राजकुमार से पूछताछ जारी है कि वह किसके लिए काम करता था किस कहां से शराब लेकर के आता था और कहां-कहां सप्लाई करता था।
https://youtu.be/G6p-n1vZJj4

…

Written by admin