Skip to content
Saturday, October 17, 2026
Breaking
News

दिल्ली के अलीपुर क्षेत्र के अंतर्गत हमीदपुर गोदाम के गोदाम में लगी काफी बड़ी आग

· by admin0
2 min read
Hammidpur Delhi 110036

दिल्ली के अलीपुर क्षेत्र के अंतर्गत हमीदपुर गोदाम के गोदाम में लगी काफी बड़ी आग। कई किलोमीटर तक फैला धुआं। आग बुझाने का काम जारी, किसी के फंसे होने की आशंका नहीं। खेती की जमीन पर बने हैं बड़े-बड़े अवैध गोदाम।

Hammidpur Delhi 110036
Hammidpur Delhi 110036

अलीपुरा क्षेत्र में खेती की जमीन पर अवैध रूप से कई कई हजार गज में भूमाफिया गोदाम बना रहे हैं उन्हीं में से गोदाम में बड़ी आग लग गई। अभी तक यह आग काबू नहीं है। दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। आग किस कारण लगी है बाद में जांच का विषय है लेकिन जिस तरह से अवैध गोदाम बने हुए हैं और अक्सर हादसे होते रहते हैं कहीं ना कहीं उस क्षेत्र में तैनात अधिकारियों की लापरवाही भी है।

दिल्ली में लगी बड़ी आग, Hammidpur Alipur Delhi 110036 #aa_news ‎@AA News 

https://youtu.be/G6p-n1vZJj4

..
मुंडका हादसे के बाद भी अलीपुर क्षेत्र के अंतर्गत अधिकारी इस तरह की लापरवाही बरत रहे हैं। पहले भी सा क्षेत्र में कई बार इन गोदामों की छत गिरती है, कभी दीवारें गिरती है तो कभी आग लगने की घटनाएं होती है। इसी से परेशान होकर स्थानीय लोग शिकायत भी करते रहते हैं इस तरह के अवैध काम रोके जाए लेकिन प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।

Written by admin