Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

अकाली दल की दिल्ली इकाई का गठन अगले सप्ताह होगा: कालका

· by admin0
2 min read
Harmit Singh kalka DSGMC
Harmit Singh kalka DSGMC

AA NEWS

DELHI

शिरोमणी अकाली दल बादल दिल्ली इकाई के अध्यक्ष एवं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी महासचिव हरमीत सिंह कालका ने जत्थेदार अवतार सिंह हित को अकाली दल की 20 सदस्यी कार्यकारिणी में शामिल करने पर पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का आभार प्रकट किया। सः कालका ने यह भी संकेत दिये कि पार्टी की दिल्ली इकाई का गठन अगले सप्ताह कर दिया जायेगा।

Harmit Singh kalka  DSGMC
Harmit Singh kalka DSGMC

सः कालका ने कहा जत्थेदार अवतार सिंह हित पार्टी के वफादार सिपाही के रुप मंे पिछले कई सालों से लगे हुए हैं, पार्टी ने जो भी जिम्मेवारी उन्हें सौंपी उन्होंने बाखूबी उसका निर्वाह किया।

 

 

 

इसी का परिणाम है कि सः प्रकाश सिंह बादल और सः सुखबीर सिंह बादल द्वारा जत्थेदार हित को पार्टी में पूर्ण सम्मान दिया जाता है।

 

 

उन्होेंने कहा मौजूदा समय में सः हित पार्टी की दिल्ली इकाई के सरप्रस्त हैं और मेरा सौभाग्य है कि मुझे सः हित के साथ काम करने का मौका मिला है। सः कालका ने कहा कि पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रभारी सः बलविन्दर सिंह भुन्दड़ के मागदर्शन से अगले सप्ताह तक पार्टी की दिल्ली इकाई का गठन किया जायेगा।

 

 

सः कालका ने कहा दिल्ली इकाई के गठन में पार्टी से जुड़े सभी वर्करों को सम्मान दिया जायेगा जहां बर्जुगों को नई टीम में जगह दी जायेगी तो वहीं युवा पीड़ी को भी शामिल किया जायेगा।

Written by admin