Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

बीबी जागीर कौर को पुनः स्त्री अकाली दल की प्रधान बनाने पर सः बादल का आभार प्रकट किया।

· by admin0
1 min read
BB Kaur DSGMC
BB Kaur DSGMC

AA NEWS

DELHI

शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई स्त्री विंग की अध्यक्षा एवं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्षा बीबी रणजीत कौर ने सः सुखबीर सिंह बादल को बीबी जागीर कौर को पुनः स्त्री अकाली दल की प्रधान बनाने एवं सः अवतार सिंह हित को 20 सदस्यी कार्यकारिणी में शामिल करने के लिए उनका आभार प्रकट किया।

BB Kaur DSGMC
BB Kaur DSGMC

बीबी रणजीत कौर ने कहा कि बीबी जागीर कौर को संसार भर की स्त्री विंग की महिलाएं पसन्द करती हैं क्यांेंकि वह समय समय पर स्त्रियों की मांगों को उठाकर उनकी समस्याएं हल करवाती हैं।

 

 

 

पार्टी के साथ बड़ी गिनती में स्त्रियों को जोड़ने में भी वह कामयाब रही हैं और जो जिम्मेवारी पार्टी ने उन्हें दी उन्होंने उसका बाखूबी निर्वाह किया इसी को देखते हुए पार्टी प्रधान सः सुखबीर सिंह बादल ने एक बार फिर से स्त्री अकाली दल की कमान बीबी जागीर कौर को सौंपी है।

 

 

 

इसके लिए दिल्ली इकाई की स्त्री अकाली दल की सभी महिलाएं सः सुखबीर सिंह बादल का धन्यवाद करती हैं साथ ही सः अवतार सिंह हित और सः दलजीत सिंह चीमा को कार्यकारिणी मंे शामिल करने के लिए भी सः बादल का आभार प्रकट किया।

Written by admin