Skip to content
Friday, October 16, 2026
Breaking
News

शालीमार बाग थाना पुलिस ने एक लुटेरे को पकड़ा, आरोपी पहले भी 68 मामलों में रहा है शामिल

· by admin0
2 min read
AA News
AA News

AA News Ankit

शालीमार बाग थाना पुलिस ने एक लुटेरे को पकड़ा, आरोपी पहले भी 68 मामलों में रहा है शामिल

दिल्ली पुलिस ने आज सोमवार को दोपहर 3:30 बजे मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि शालीमार बाग थाना पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है।

यह लूटेरा समयपुर बादली थाना क्षेत्र का घोषित बेड करैक्टर है। इसके पास एक बटन वाला चाकू और एक स्कूटी को भी बरामद किया है जो इस क्राइम में इसने प्रयोग की थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पकड़े गए शख्स का नाम शम्मी उर्फ राहुल अहूजा है। इसकी उम्र 30 साल है। यह नरेला का रहने वाला है।

शालीमार बाग DT मॉल के पास में पुलिस ने एक स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया तो वह बच कर भागने लगा। पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ लिया और उसके पास एक चाकू एक बैग और कुछ कैश बरामद हुआ।

तभी एक महिला पीछे से आई और उसने बताएं कि इसने यह बैग उससे लूटा है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर इसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस से पूछताछ कर रही है और पहले भी यह 68 मामलों में शामिल मिला है जिनमें स्नैचिंग चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले है।

Written by admin