Skip to content
Friday, October 16, 2026
Breaking
News

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने एक सैनेचर को पकड़ा

· by admin0
1 min read
AA News
AA News

AA News Ankit

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने एक सैनेचर को पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने आज सोमवार को दिन में 3:30 बजे मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि मॉडल टाउन थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने एक सैनेचर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मॉडल टाउन फर्स्ट में पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर रही थी तभी उन्हें शोर सुनाई दिया उन्होंने देखा कि मोटरसाइकिल पर सवार एक लड़का मौके से भाग रहा हैं ।

पुलिस टीम ने तुरंत पीछा करके उसे पकड़ लिया। इस मामले में शिकायतकर्ता मुकेश कौशिक थे जो कि मुकुंदपुर के रहने वाले हैं उन्होंने बताया कि यह लड़का उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग रहा था।

जांच करने पर पकड़े गए शख्स की पहचान गणेश के रूप में हुई जिसकी उम्र 25 साल है यह गली नंबर 12 मुकुंद पुर पार्ट सेकंड का रहने वाला है। पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर इसे गिरफ्तार कर लिया और इससे पूछताछ जारी है।

Written by admin