Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Breaking
News

कश्मीरी गेट पुलिस ने दो ऑटो लिफ्टर पकड़े

· by admin0
1 min read

AA News- Ankit

कश्मीरी गेट पुलिस ने दो ऑटो लिफ्टर पकड़े

दिल्ली पुलिस ने आज सोमवार को दोपहर 2:00 बजे मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने दो ऑटो लिफ्टर पकड़े हैं जिनके नाम आसिफ और इकबाल है।

आसिफ की उम्र 28 साल तो इकबाल की उम्र 43 साल है। ये दोनों पहले भी कई मामलों में शामिल रहे हैं। इनके पास एक चुराया गया मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

दरअसल कश्मीरी गेट केला घाट के पास में मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के आ रहे थे पुलिस को देखकर वह यूट्रन लेकर भागने लगे।

पुलिस टीम ने तुरंत पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और उनसे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो वह कागज नहीं पेश कर पाए । पुलिस ने जब इंजन नंबर से मोटरसाइकिल की जांच की तो मोटरसाइकिल चोरी की मिली जिसकी पहले ही चोरी के एफ आई आर दर्ज थी।

साथ ही पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए फिलहाल पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Written by admin