Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

दिल्ली के मंगोलपुरी में घरेलू सिलेंडर से घर में लगी आग, 13 लोग झुलसे

· by admin0
1 min read
AA News
AA News

रिपोर्टर अंकित AA News

दिल्ली के मंगोलपुरी में घरेलू सिलेंडर से घर में लगी आग

परिवार व बचाव में आए आसपास के 13 लोग झुलसे

आज शनिवार शाम करीब 7:00 बजे मंगोलपुरी N ब्लॉक के मकान में अचानक आग लग गई। आग घर में सिलेंडर बदलते वक्त लीकेज के दौरान लगी। घर में मौजूद घर के मालिक गणेश और उनकी पत्नी सावित्री गैस सिलेंडर चेंज कर रहे थे उसी दौरान आग लग गई।

आसपास के कुछ लोग, वहां मौजूद किराएदार उन्हें बचाने के लिए पहुंचे । इस दौरान 4 परिवार के मेंबर तो बाकी पड़ोस के लोग कुल मिलाकर 13 लोग इसमें घायल हो गए। सभी घायलों को संजय गांधी अस्पताल में लाया गया है जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

– प्राथमिक उपचार के बाद इन सभी को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है क्योंकि संजय गांधी अस्पताल में बर्न वार्ड नहीं है। आग लगने की सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची थी जिन्होंने आग पर काबू पाया था। इस हादसे में फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

Written by admin