Skip to content
Thursday, October 22, 2026
Breaking
News

मुकुंदपुर के नाले मानसून से पहले साफ नहीं हुए, हो रहे हैं हादसे : कांग्रेस नेता कपूर सिसोदिया।

· by admin1
2 min read
Mukundpur
Mukundpur

AA NEWS

DELHI

REPORT – KULDEEP KUMAR

दिल्ली कांग्रेस के किसान मोर्चे में जिला अध्यक्ष कपूर सिंह सिसोदिया ने बुराड़ी विधानसभा में नाले साफ न होने का मुद्दा उठाया है । कपूर सिंह ने कहा कि नालों में गंदगी इतनी भरी है कि नाले और सड़क बराबर हो गए हैं। यदि किसी का पांव या व्हीकल का पहिया उस नाले की तरफ जाता है तो उसमें उस दलदल में धंस जाते हैं। मानसून में कैसे पानी की निकासी होगी यह समझ नहीं आ रहा ।

 

 

Mukundpur
Mukundpur

 

नाला पानी निकासी ना कर के घरों में उल्टे नाले की अंदर जमा प्लास्टिक की बोतलें और थैलियां लोगों के घरों तक घुस जाती है। यह हालात है मुकुंदपुर एरिया के संत नगर वार्ड में ये आरोप कपूर सिंह ने लगाया।

 

 

 

 

 

यह नाला काफी पुराना है मुकुंदपुर, हरित विहार, वेस्ट कमल विहार में इस नाले की ऐसी हालत हो चुकी है।
कपूर सिंह सिसोदिया ने कहा कि उसने इस मुद्दे को लेकर स्थानीय निगम पार्षद व विधायक को पत्र लिखा है। हर साल में इस नाले की याद इनको दिलाता हूं लेकिन जनप्रतिनिधि इस नाले पर ध्यान नहीं दे रहे । इस नाले की गहराई करीब 6 से 8 फीट है जिसकी वजह से यहां हादसे बड़े भी होते हैं ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

न ही नाले के दोनों तरफ दीवार करवाई गई है कुछ जगह दीवार थी वह टूटकर जर्जर होकर गिर चुकी है और अब वह दीवारों का मलवा भी उसी नाले में जमा है। नाले को साफ नहीं किया गया है ।
मानसून आने वाली है बेहतर होगा उससे पहले प्रशासन इस नाले की सफाई करवाएं वरना बुराड़ी विधानसभा के इस एरिया के लोगों को काफी दिक्कत होगी।

Written by admin