Skip to content
Saturday, September 19, 2026
Crime

बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना में नशे में धुत बेटे ने मां को मारी गोली। 60 वर्षीय मां की मौत। कलयुगी बेटा गिरफ्तार ।

· by admin9
Suraj killed his mother

AA NEWS

DELHI

REPORT – ANIL KUMAR ATTRI

कलयुगी बेटा 26 साल का सूरज कल देर रात अपने घर शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा घर पर मौजूद अपनी माँ 60 वर्षीय बाला देवी से खाना मांगा तो मां ने कहा कि वह शराब क्यों पी कर आया  है।

 

 

Suraj killed his mother
Suraj killed his mother

 

 

 

 

शराब पीने का मां ने विरोध किया और कहा कि जब तक वह शराब छोड़ने की बात नहीं कहेगा वह खाना नहीं देगी। इसी बात में गुस्सा होकर इस कलयुगी बेटे सूरज ने अपनी मां को ही गोली मार दी। इस घटना में मां की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

आरोपी सूरज पैसे से ड्राइवर का काम करता है और शराब की लत है। सूरज से हथियार बरामद कर लिया है । फिलहाल सूरज से पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिरकार वह हथियार भी कहां से लेकर आया था और किसने इसको हथियार दिया था। बाला के तीन बेटे हैं सबसे बड़ा यही सूरज था जिसने अपनी मां की ही हत्या कर दी।

Written by admin