Skip to content
Thursday, October 22, 2026
Breaking
News

बुराड़ी विधानसभा का पंप हाउस रोड बिल्कुल खस्ताहाल। स्थानीय लोगों ने कहा शिकायत करने पर अधिकारी धमकाते हैं।

· by admin0
2 min read
Buradi pump house road
Buradi pump house road

AA NEWS

DELHI

REPORT – NASEEM AHMED

बुराड़ी विधानसभा में पंप हाउस से आउटर रिंग रोड को जोड़ने वाला नाले के किनारे का रोड पूरी तरह खस्ताहाल हो चुका है । यह रोड पहले ही सिंगल था बावजूद उसके इस रोड के किनारे कुछ गंदगी भी निकाल कर डाल दी गई है और रोड में बड़े-बड़े गड्ढे हैं।

 

 

Buradi pump house road
Buradi pump house road

 

 

यहां पर स्थानीय लोग बेहद परेशान है गड्ढों में गाड़ी फंसने की वजह से इस पर अक्सर जाम भी लगता है । बुराड़ी के मुख्य रोड पर ज्यादा जाम होने के कारण लोग इस पतली सड़क का इस्तेमाल करते थे। यह भी पूरी तरह जर्जर हो गई है पिछले 2 साल से इस सड़क के यही हालात हैं । प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

स्थानीय निवासियों ने कहा कि विधायक उन्हें दिखाई भी नहीं देते निगम के अधिकारियों को शिकायत की थी निगम अधिकारी ने कहा कि क्या आप एरिया के ठेकेदार है, उल्टा मुझे ही धमकाने लगे तो आखिरकार हम लोग कहां जाएं, किस को शिकायत करें यह आरोप लगाया है स्थानीय लोगों ने।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह सड़क 2014 के बाद एक बनाई गई थी लेकिन बनने के कुछ महीनों बाद ही यहां पर बड़ी पानी की पाइप लाइन के लिए इस सड़क को खोद दिया गया और दोबारा से रिपेयर नहीं किया गया जिस कारण सड़क पूरी तरह टूट गई। लंबे वक्त बाद कुछ हिस्से में रिपेयर हुई तब तक सड़क का दूसरा हिस्सा उसके अगले बगल का उस वजह से टूट चुका था ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जरूरत है प्रशासन इस सड़क की तरफ जल्दी ध्यान दें वरना इस सड़क से जाने वालों का यह रास्ता बंद होने के कगार पर है।

Written by admin