Skip to content
Tuesday, September 15, 2026
News

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा जनआक्रोष कार्यक्रम

· by admin0
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा जनआक्रोष कार्यक्रम
AA News
18 अगस्त 2017, फतेहाबाद, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा 14 अगस्त 2017 को गाँव समैण हल्का टोहाना जिला फतेहाबाद में आयोजित संघर्ष समिति के “कार्यकर्ता सम्मेलन” में उपस्थित लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले व उनको सहयोग करने वाले हल्के के स्थानीय नेता व प्रषासनिक अधिकारियों के संरक्षण में हुऐ जानलेवा हमले के विरोध में आज फतेहाबाद में हरियाणा के सभी 22 जिलों से आये संघर्ष समिति के आन्दोलनकारी साथियों द्वारा “जन आक्रोष” कार्यक्रम आयोजित कर समिति के राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी हरियाणा द्वारा आज सर्वसम्मति से 5 प्रस्ताव पारित कराये गये, जो निम्न प्रकार से हैं-
1. 14 अगस्त 2017 को गाँव समैण में आयोजित “कार्यकर्ता सम्मेलन” पर जानलेवा हमला करने वाले सूबे सिंह समैण व उनके सहयोगियों को तुरन्त गिरफ्तार किया जाये।
2. 14 अगस्त 2017 को सम्मेलन में हुआ जानलेवा हमला कराने की साजिष व प्रषासन के सहयोग से हमला करने वालों को संरक्षण देने की भूमिका के पीछे हल्के के स्थानीय विधायक टोहाना सुभाष बराला की न्यायिक/सीबीआई से जाँच करायी जाये।
3. जिन पुलिस अधिकारियों द्वारा हमलावरों को घटनास्थल पर संरक्षण दिया गया-जैसे डीएसपी शमषेर सिंह व एसएचओ प्रदीप व उनके सहयोगियों को निलम्बित कर उनके खिलाफ भी मुकदमें दर्ज कर कार्यवाही की जाये।
4. ऐसे साजिषपूर्ण व जानलेवा हमले के बावजूद, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति, जाट आरक्षण आन्दोलन से सम्बन्धित सभी माँगों पर 19 मार्च 2017 को हरियाणा सरकार से हुऐ समझौते को पूर्ण रूप से लागू होने तक अपने हल्का स्तर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों को जारी रखेगी।
5. 27 अगस्त 2017 को झज्जर में आयोजित होने वाली “भाईचारा रैली” में हरियाणा के सभी जिलों के लोग भारी संख्या में पहुँच कर अपनी एकजुटता व सरकार में बैठकर साजिष करने वालों को जवाब दें।
इस अवसर पर जिले व प्रदेष स्तर से आये सभी पदाधिकारियों व प्रदेष अध्यक्ष श्री सूबे सिंह ढाका ने उपरोक्त सभी प्रस्ताव पास करते हुऐ जानलेवा हमला करने वाले व उनकी साजिष में शामिल होने वाले सभी नेताओं व सरकारी अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की माँग की व प्रस्ताव को पास कराते हुऐ राष्ट्रीय महासचिव श्री अषोक बल्हारा ने कहा कि 27 अगस्त 2017 को झज्जर में आयोजित होने वाली “भाईचारा रैली” में भारी संख्या में पहुँच कर सरकार में बैठे लोगों व साजिष करने वालों को अपनी एकजुटता व संघर्ष की ताकत का एहसास करायें।
Written by admin