Skip to content
Tuesday, October 20, 2026
Breaking
News

गाडियों की निकली हवा : दिल्ली में अचानक हुई CATS एम्बुलेंस हडताल

· Updated · by admin0
2 min read
CATS Strike

 

Video

गाडियों की निकली हवा : दिल्ली में अचानक हुई CATS एम्बुलेंस हडताल
AA News
अमन हाशमी
दिल्ली में आज दोपहर साधे ग्यारह बजे अचानक CATS एम्बुलेंस 102 सेवा की हडताल हो गई .. जैसे ही कैट्स एम्बुलेंस यूनियन ने हडताल की घोषणा की तो यूनियन का दावा था पूरी दिल्ली में एक बजे तक 90% CATS एम्बुलेंस 102 सेवा की की गाड़ियां हडताल पर चली गई .. और जो बाकी गाड़ियां है वो पहले से मरीज ले जा रही थी उन मरीजो को सिफत करने के बाद वे गाड़ियां भी हडताल पर आ जायेगी .. अब अचानक हुई हडताल से लोग परेशान है और मरीजो को अचानक गाड़ियां मिलनी बंद हो गई .. कोई मेडिकल इमरजेंसी या एक्सीडेंट आदि हो तो दिल्ली में एम्बुलेंस मिलना सम्भव नही … दिल्ली में एक अगस्त से होने वाली CATS एम्बुलेंस 102 सेवा की हडताल अधिकारियो के आश्वाशन के बाद टल गई थी .. इस बीच कई दौर यूनियन और अधिकारियो के बीच बातचीत के चले पर कोई हल नही निकला … आज दोपहर अचानक CATS एम्बुलेंस 102 सेवा की यूनियन ने हडताल की घोषणा कर दी और जो गाड़ियां बेस पर थी वे अब कॉल अटेंड नही करेगी ये दावा है कैट्स एम्बुलेंस का … दावा है कि दिल्ली में 265 गाडियों की हडताल की घोषणा है . अचानक हडताल से दिल्ली में मरीजो को भारी दिक्कत हो सकती है .. यूनियन का दावा है 90% गाड़ियां दिन में एक बजे तक बंद हो चुकी है बाकी थोड़ी देर में बंद हो जायेगी .. तेईस BVG कम्पनी के कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया इससे अचानक हडताल पर सभी कर्मचारी गये और पुरानी मांगो पर अड़े है … कई जगह CATS एम्बुलेंस 102 सेवा की गाड़ियो के टायरो की हवा तक किसी ने निकला दी है .. ये देखिये दिल्ली सरकार के बाबू जगजीवनराम में CATS एम्बुलेंस 102 सेवा की गाडियों की हवा निकली है यहा कर्मचारी भी नारेबाजी कर रहे है.

कैट्स एम्बुलेंस कर्मचारियों और कम्पनी का शुरू से ही टकराव रहा है और कम्पनी के कामो पर कर्मचारी अब कई खुलासे भी कर रहे है

अनिल अत्तरी दिल्ली ………..

Written by admin