Skip to content
Friday, September 18, 2026
Films & Serial

पंचकुला की सरोज मान ने जीता 8वी हौट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2018 का खिताब जीता

· by admin0
World Wide 2018

AA News
Report : Kamal Kansal & Anil Attri .

फिल्मी खबरों के लिए हमारे Delhi Nature को Youtube पर Subscribe करें।

अश्विनी कांबले को मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2018 स्पेस, कीर्ति मिश्रा नारंग को मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2018 वॉटर के खिताब ने नवाजा गया

रानी सिंह ने जीता मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2018 अर्थ एवं नव्या चौधरी ने मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2018 एयर का जीता खिताब

नई दिल्ली 22 सितंबर 2018: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ‘हौट मोंडे मिसेज इंडिया वल्र्डवाइड 2018 का ग्रैंड फिनले का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से आई 100 फनिलिस्ट ने भाग लिया।

World Wide 2018
World Wide 2018

यह अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘श्री साई एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा आयोजित किया गया था। पंचकुला की सरोज मान ने बाकि प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए 8वी हौट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2018 का खिताब जीता।

वही अश्विनी कांबले को मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2018 स्पेस, कीर्ति मिश्रा नारंग को मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2018 वॉटर के खिताब ने नवाजा गया, मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2018 अर्थ का ख़िताब रानी सिंह ने जीता एवं नव्या चौधरी ने मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2018 एयर का जीता खिताब/ इस आयोजन का मकसद मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2018 के साथ साथ महिलाओ पर हो रही घरेलु हिंसा से जागरुक करना भी था।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हौट मोंडे मिसेज इंडिया वल्र्डवाइड में दुनिया भर से भारतीय महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस साल, भारतीय महानगरों में आॅडिषन लेने और विदेशो में रह रहे भारतीयों की ऑनलाइन ऑडिशन के बाद, इन महिलाओं ने फिनाले मे जगह बनायीं।

World Wide 2018
World Wide 2018

हौट मोंडे मिसेज इंडिया वल्र्डवाइड विवाहित भारतीय महिलाओं के लिए एक आकर्शक मंच प्रदान करता है, जो उनमंे अपने भीतर के स्व और रचनात्मकता की छानबीन करने और काफी संख्या में उपस्थित दर्षकों के सामने सहजता के साथ बोलने के लिए आत्मविष्वास पैदा करता है।

हौट मोंडे मिसेज वल्र्डवाइड उनमें अपनी युवा भावना और साहस को अनुभव करने और सभी बाधाओं को तोड़ते हुए अपने सपनों को जीने के लिए और अपने स्वयं की क्षमता का अहसास कर उसे अमल में लाने के लिए प्रेरित करती है।

इस बार ग्रीस में इन महिलाओं को फिल्म में कैप्चर कर लिया गया/ उन्हें एक वैश्विक मंच प्रदान करना इस पहल का सार रहा है क्योंकि उनकी प्रतिभा और आंतरिक तथा बाहरी सुंदरता को प्रकट करने के लिए उन्हें सबसे बेहतर रूप से संवारा जाता है। उनकी महानगरों और छोटे शहरों में प्रषंसा होती है। इनमें से अधिकतर घरेलू महिलाएं और कामकाजी महिलाएं और नवविवाहिता होती हैं। सभी विश्वास और आकांक्षा के एक आम धागे से बंधे हुई हैं।

World Wide 2018
World Wide 2018

हम उनके व्यक्तित्व के हर पहलू को सेलिब्रेट करते हैं ….. हमारे टैलेंट राउंड में उनकी छिपी हुई प्रतिभा, हमारे ग्रूमिंग सेषनों के दौरान उनकी आत्म अभिव्यक्ति, हमारे स्विम वियर फोटो- षूट के दौरान उनकी सहजता और सुविधा, फिनाले के दौरान खूबसूरत पहनावे में उनकी शिष्टता और शान और सबसे महत्वपूर्ण बात रैंप पर उनका दृष्टिकोण और हमारे सम्मानित जूरी के साथ उनकी बातचीत में अपना विचार व्यक्त करने का तरीका।

हौट मोंडे इंडिया ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष श्री भरत कुमार भ्रमर कहते हैं, ‘‘जब प्रतियोगी आते हैं और अपने सौंदर्य, कैटवॉक और नृत्य सत्र के लिए एक सप्ताह तक हमारे साथ रहते हैं, तो हमें उनके जीवन के बारे में बहुत सारी बातें जाननी होती है। जैसे- उन्होंने सफलता की रस्सी पर चढ़ने के लिए, अपने आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ाने के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता को क्यों चुना।

उनमें से कई का वैवाहिक जीवन बुरा होता है या उनके बच्चे एक आदर्ष आदमी के रूप में अपने पिता को देखते हैं अपनी माता को नहीं या अपने ससुराल वालों के बुरा व्यवहार के कारण वह बहुत कठिन दौर से गुजरी होती हैं या लंबे समय तक किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होती हैं।

Written by admin