• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Wednesday, July 8, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Films & Serial

दिल्ली की सर्द रातों में नलिन सिंह की, माई वर्जिन डायरी

by Editor
January 18, 2018
in Films & Serial
0
My Virgin Diary

My Virgin Diary

0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली की सर्द रातों में नलिन सिंह की, माई वर्जिन डायरी

AA News

एनआरएआई प्रोडक्शन, एंटरटेनमेंट  के क्षेत्र में पहली बार एक अनूठा प्रयोग कर रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के इतिहास में माई वर्जिन डायरी नाम की एक अनूठी फिल्म मोबाइल मनोरंजन के सभी रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है।

अभिनेता और निर्देशक नलिन सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की स्क्रिप्ट अरुणेश रंजन और नलिन सिंह ने लिखी है। यह फिल्म नार्थ कैंपस के इर्द-गिर्द घूमती है और दिखाती है  कि कैसे कॉलेज कैंपस में जिंदगी की शुरुआत रात 11 बजे के बाद शुरू होती है। कहानी कुछ इस तरह से आगे बढती है कि जब रात को सारी दुनिया नींद के आगोश में डूब जाती है, तब नार्थ कैंपस में दिन निकलता है और गहमागहमी का दौर शुरू हो जाता है।

My Virgin Diary
My Virgin Diary

चाय और सिगरेट के बीच यारबाशी के कभी न खत्म होने वाले दौर के साथ अलग-अलग विषयों पर छात्रों की जो बातचीत और बहस शुरू होती है वो रात के गहराने के साथ-साथ और तेज़ होती जाती है। और फिर मैगी नूडल्स के साथ ही खत्म होती है। फिल्म के निर्देशक नलिन सिंह कहानी पर प्रकाश डालते हुए आगे बताते हैं कि कैसे वो लोग उस जमाने में अपनी शराब की बोतलों को छुपाने का जुगाड़ अपने एक साथी राकेश चौधरी के साथ मिलकर करते थे। राकेश का भी इस फिल्म में भी एक महत्वपूर्ण रोल है। इस फिल्म में कॉलेज लाईफ के सभी अनछूए पहलुओं को इतनी खूबसूरती से फिल्माया गया है कि 90 के दशक में कॉलेज में पढने वाले सभी लोगों को अपने पुराने दिन जरूर याद आ जायेंगे।

My Virgin Diary
My Virgin Diary

फिल्म में छोटे शहरों से आये उन छात्रों की जिन्दगी को भी बहुत खूबसूरती से उकेरा गया है, जिनके मन में जिज्ञासा रहती थी कि बड़े शहर के छात्रों की हॉस्टल लाईफ कैसी होती है,उन्हें किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कैसे उन तमाम उलझनों के बावजूद वह अपने लिए ज़िन्दगी जीने का कोई ना कोई मौका ढूंढ लेते हैं। नलिन सिंह आगे बताते हैं कि उनके कॉलेज के दिनों में सब यार दोस्त मिलकर नुक्कड़ नाटकों और गानों की तैयारी किया करते थे और पूरी-पूरी रात रिहर्सल में निकाल दिया करते थे। उस दौर में रातों को जाग कर काम करने का मजा ही कुछ और हुआ करता था। जिन छात्रों को पढना होता था वो भी अपने कमरों में धीमा-धीमा संगीत चला कर पढाई किया करते थे।

My Virgin Diary
My Virgin Diary

माई वर्जिन डायरी नाम की यह फिल्म छात्रों के बीच होने वाले झगड़ों, गर्ल फ्रेंड्स और कभी कभी नशे में जिन्दगी को लेकर होने वाली आपसी बातचीत पर आधारित है। ये किसी भी छात्र के ज़िन्दगी को करीब से छू सकते हैं।

हॉस्टल की अनसुनी कहानियों से भरपूर यह फिल्म कई डिजिटल और अन्तर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म है।

मोहित तिवारी, राकेश चौधरी, अनिरुद्ध गांगुली,कृतिका तन्ना, बारबरा और जूलिया द्वारा अभिनीत इस फिल्म में संगीत मुकेश राजेश्वरी ने दिया है। फिल्म का निदेशन नलिन सिंह द्वारा किया गया है।

कई भाषा दर्शकों की सुविधा के लिए फिल्म के सब टाईटल अंग्रेजी में जारी किये जायेंगे।

Tags: My Virgin Diary
Editor

Editor

Next Post
Barbeque

बारबेक्यू नेशन ने गाज़ियाबाद के लिए खोला स्वाद का पिटारा

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case.
News

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case

by Editor
March 5, 2026
0

...

Read moreDetails
Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog.
News

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog

by Editor
January 10, 2026
0

...

Read moreDetails
Land Pooling Policy Delhi
Property

“दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी” की देरी पर किसान अभी भी मायूस

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.