Skip to content
Saturday, October 10, 2026
Breaking
Economic

किराड़ी में खुला बजाज मोटरसाइकिल का शोरूम

· by admin1
1 min read
Kirari Delhi
Kirari Delhi

AA News
Kirari Delhi
रिपोर्ट : नईम अहमद

श्राद्ध पक्ष के बाद आज नवरात्र की शुरुआत होते ही बाज़ारो में रौनक लौटती हुई प्रतीत हुई। दिल्ली के किराड़ी में आज बजाज शो रूम का शुभारंभ हुआ तो ग्राहक भी उमड़े।

किराड़ी स्थित निठारी पुलिया के पास बाबा विद्यापति मार्ग पर बजाज का शोरूम खुलने से किराड़ीवासी खुश है।

शोरूम के मालिक पंडित सुरेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि किराड़ी विधानसभा के लोगों को बाइक खरीदने के लिए कोसों दूर जाना पड़ता था जिनके समस्या को देखते हुए हमने बजाज कंपनी से बात की और उन्होंने यहां शोरूम खोलने के लिए हां भर दी फिर हमने तैयारी करके इस शोरूम का आज पहले नवरात्रि के दिन शुभ आरंभ कर दिया। यहां पर किराड़ी विधानसभा के विधायक ऋतुराज झा, उत्तरी दिल्ली नगर निगम नेता विपक्ष निगम पार्षद सुरजीत सिंह पवार, निगम पार्षद रविंद्र भारद्वाज, लाला राजेश गुप्ता सहित इलाके के प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

Kirari Delhi
Kirari Delhi

शोरूम की ओपनिंग पंडित जी द्वारा हवन पूजन करने के पश्चात रिबन काटकर की गई ।
https://youtu.be/P9BXCwF5f70
Video

Written by admin