• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Friday, May 1, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Crime

दिल्ली में कुत्ते ने बचाई मालिक की जान । वफादार कुत्ता और मालिक दोनों घायल

by Editor
October 15, 2017
in Crime
0
Wafadar Kutta

Wafadar Kutta

0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शुक्र की सनम तुम बेवफा निकले
वरना वफादार तो कुत्ते हुआ करते हैं

कुत्ते ने दिखाई वफादारी और बचाई मालिक ने जान । कुत्ते की हालत गम्भीर और मालिक भी अस्पताल में भर्ती । हमलावरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार और जांच में जुटी ।

Wafadar Kutta
Wafadar Kutta

कहते है जनवार में कुत्ता मनुष्य का सबसे ज्यादा वफादार होता है। इस मतलबी दुनिया में अपने लोग अपने से दूरी बना लेते है। लेकिन कुत्ता अपने मालिक के साथ उस समय भी साथ रहता रहकर उसका साथ देता है। संकट आने पर कभी-कभी अपना साथी साथ देने की जगह भाग निकलता है। लेकिन वफादारी का तमगा लगा कुत्ता साथ नहीं छोड़ता। जी हां यह कोई कहानी नहीं बल्कि सच है। मामला बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके का है। यहां कुछ बदमाशों ने एक एमसीडी के कर्मचारी के उपर चाकू से तबाड़तोड़ प्रहार किया। वहीं पीड़ित के साथ उनका डॉगी (टाइसन) ने बदमाशों का जमकर मुकाबला किया। इस घटना में बदमाशों ने टाइसन के उपर भी चाकू से प्रहार किया। लेकिन घायल होने के बाद भी टाइसन बदमाशों से लड़ता रहा। वहीं चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग इक्ट्ठा होने लगे। लोगों को इक्ट्ठा होता देख सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राकेश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं परिवार वालों ने टाइसन को भी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, राकेश (58) परिवार के साथ जे ब्लाक मंगोलपुरी में रहते है। राकेश एमसीडी में कार्यरत है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीती देर रात राकेश घर के बाहर टाइसन को खाना खिला रहे थे। तभी पांच-छह बदमाश आये और पीड़ित के उपर चाकू से हमला करने लगे। मालिक के उपर हमला होता देख टाइसन बदमाशों पर टूट पड़ा और कई को घायल भी किया। इधर बदमाशों ने उक्त चाकू से टाइसन के उपर तीन बार प्रहार किया। घायल होने के बाद भी टाइसन बदमाशों से लड़ता रहा।
आखिरकार टाइसन की वजह से बची है राकेश की जान । राकेश की बहन नीना के अनुसार, बीती रात अगर टाइसन नहीं होता तो शायद आरोपी उनके भाई को जान से मार देते। नीना के अनुसार, वह टाइसन को बहुत छोटा से लाये थे। अब वह एक वर्ष का हो गया है। वह राकेश के हाथ से ही खाना खाता था। राकेश काम पर से आने के बाद उसे रोज खाना खिलाते और उसे टहलाने ले जाते।  साथ ही एक ही परिवार के लोगों ने दिया था इस वारदात को अंजाम । पुलिस सूत्रों के अनुसार, उक्त घटना में पुलिस ने आईपीसी की धारा 307/34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरूआती जांच में पता चला है कि हमलवार एक ही परिवार से है। राकेश के उपर हमला करने से पहले वह किसी और से झगड़ा करके आ रहे थे। वहीं सूत्रों की माने तो राकेश ने आस-पास खड़े होने वाले आसामाजिक तत्वों के बारे में शिकायत की थी। जिसकी वजह से उनके उपर हमला हुआ।

FIR copy
FIR copy
FIR copy
FIR copy
Tags: Wafadar Kutta
Editor

Editor

Next Post
Swaraj India Protest at Bhalswa Landfill Site

भलस्वा लैंडफिल साइट पर कूड़े के बने पहाड़ के चारो तरफ मानव श्रृंखला बनाकर स्वराज इंडिया ने किया प्रोटेस्ट

Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.