Skip to content
Crime

दिल्ली : दो मासूम बच्चियां हवश की शिकार , दरिंदा गिरफ्तार

· by admin

 

दिल्ली दो मासूम बच्चियां हवश की शिकार , दरिंदा गिरफ्तार

AA News

राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है । यहां एक बार फिर बनाया गया नाबालिगों को हवस का शिकार….दो नाबालिगों के साथ बलात्कार कर आरोपी ने बच्चियो को मृत समझ कर फेका….. सुबह परिजनों को लहुलुहान मिली बच्चिया…. दिल्ली के बवाना इलाके का मामला बच्चियों को बाबा साहेब अम्बेडकर हॉस्पिटल में इलाज के लिए कराया गया भर्ती…. दोनों बच्चियों की हालत गंभीर ….
राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में दो छे और आठ साल की बच्चियों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है…. आरोपी दोनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ जगंल में ले गया और वहां उनके साथ दुष्कर्म किया…इतना ही नहीं उसने दोनों बच्चियों का गला दबाया और उन्हें मरा हुआ समझकर वहां से चला गया… लेकिन दोनों बच्चियां बच गई…दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है…. पुलिस ने आरोपी 22 वर्षीय पंकज को गिरफ्तार कर लिया है…आरोपी ने दो बच्चियों के साथ बलात्कार किया जिनमे बड़ी बच्ची आठ साल की जबकि छोटी छह साल की है…बीते शुक्रवार दोनों बच्चिया बवाना इलाके में अपने घर के पास से ही गायब हुई …बच्चियों के लापता होने की शिकायत मिलते ही बवाना पुलिस उनकी तलाश में जुट गई…परिजन एवं पुलिस रात भर बच्चियों को तलाशते रहे… शनिवार सुबह परिजन उन्हें तलाशने के लिए पास के जंगल में पहुंचे वहां दोनों बच्चियां एक गड्ढे में लहुलुहान मिली…दोनों के निजी अंगों से खून बह रहा था…बच्चियों ने परिजनों ने बताया कि वह रात के समय घर के पास खेल रही थी… तभी वहां एक युवक आया, जिसे अकसर उन्होंने पड़ोस की दुकान पर आते-जाते देखा है उसने उन्हें 100 रुपये देकर कुछ सामान लाने के लिए दुकान पर भेजा। वहां सामान नहीं मिला तो उसने आगे जाकर सामान लाने के लिए कहा दोनों जब आगे गई तो वह उन्हें अपने साथ जंगल में ले गया…वहां उनके साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने दोनों का गला दबाया…फिर उन्हें मरा हुआ समझकर वहां से चला गया..
बहरहाल बवाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है …मगर इस तरह की वारदातों से महिला सुरक्षा के बड़े बड़े दावे करने वाली केंद्र सरकार , दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस की पोल जरूर खुल जाती है …

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *