Skip to content
Thursday, October 8, 2026
Breaking
Crime

दिल्ली में मुठभेड़, इनामी बदमाश पकड़ा

· by admin0
3 min read

https://youtu.be/MMorrbt8JQk

 

दिल्ली में मुठभेड़, इनामी बदमाश पकड़ा

रिपोर्ट-आशुतोष कुमार

साउथ ईस्ट दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में बीती रात दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से गोलियां चली जिसमे पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की। जिसकी पहचान चाँद उर्फ मटरू के रूप में हुई है। उसपर 50 हजार का इनाम था। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश भागने में कामयाब रहा।
दिल्ली पुलिस के साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ को इन बदमाशों के बारे में जानकारी मिली थी। डीसीपी रोमिल बानिया के निर्देश पर इंस्पेक्टर राजेन्द्र पहलवान, सब इंस्पेक्टर योगेश तंवर, योगेश शर्मा, सहायक सब इंस्पेक्टर स्यामबीर, रविन्द्र, हेड कांस्टेबल विनोद और कांस्टेबल अमित, विशाल की टीम बनाई गई। इस टीम को पता चला कि कई संगीन मामलो में फरार चल रहा चाँद उर्फ़ मटरू नयू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में आने वाला है। इस सुचना को पुलिस ने डेवेलप किया। बदमाशों को पकड़ने के लिए रात में एक ट्रैप लगाया। पुलिस के अनुसार रात करीब 1.30 बजे के आस पास अपने एक साथी जाहिद के साथ बाइक पर सवार होकर चाँद उर्फ़ मटरू न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पंहुचा। पहले से घेराबंदी कर रखी पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की। अपने आप को घिरता देख मटरू ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताविक जवाबी कारबाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। कुल 5 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें गनीमत ये रही की दोनों तरफ से कोई भी घायल नहीं हुआ । लेकिन दिल्ली पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चाँद उर्फ़ मटरू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी जाहिद फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस सूत्रों के मुताविक चाँद के ऊपर पहले से ही करीब 14 संगीन मामले दर्ज हैं। जिसमे लूट, चोरी, स्नेचिंग और हत्या की कोशिश का मामला शामिल है। फिलहाल पुलिस चाँद से पूछताछ कर उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।


चाँद और उसके साथी जब इसी साल फरवरी महीने में जामिया नगर इलाके में चोरी की एक वारदात को अंजाम दे रहे थे तब शोर मचाने पर भागते समय सोसायटी के एक गार्ड ने चाँद के एक साथी आसिफ को पकड़ लिया। इसकी जानकारी मिलने पर चाँद और जाहिद वापस आया और भीड़ को भगाने के लिए हवाई फायरिंग की फिर गार्ड को गोली मार दी। घायल गार्ड ने पकड़े हुए बदमाश को छोड़ दिया, लेकिन तब लोगों ने पथराव शुरू कर दिया जिसकी वजह से आसिफ पकड़ा गया और चाँद अपने दूसरे साथी जाहिद के साथ भागने में कामयाब हो गया।

Written by admin