Skip to content
Sunday, October 4, 2026
Breaking
Crime

आधी रात वारदात दर वारदात,क्राइम की लगा चुके थे सेंचुरी 5 हुए गिरफ्तार

· Updated · by admin0
2 min read

आधी रात वारदात दर वारदात,क्राइम की लगा चुके थे सेंचुरी 5 हुए गिरफ्तार

चाणक्यपुरी दिल्ली
रिपोर्ट- सन्नी वाजपेयी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने एक ऐसे गैंग को धर दबोचा है जिसने आधी रात वारदात दर वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। टाटा टेम्पो लूटने और इंजेक्शन लगाकर मवेशी चोरी करने वाले इस गिरोह के 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की गिरफ्त में वो पांच बदमाश आये हैं जो नुक्कन गैंग से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन यह गिरोह अब साथियो के साथ क्राइम ब्रांच के शिकंजे में है। पुलिस को इस गिरोह की तलाश एक दो नही बलिक दो दर्जन से ज्यादा मामलों में थी। ये बदमाश हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाया करते थे। अगर यह गैंग कभी खुद को घिरता दिखता था तो पुलिस के ऊपर फायरिंग करने से भी नही चूकता था। पुलिस के अनुसार नुक्कन अपने साथियों के साथ आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर निकलता और ढाबे और हाईवे के आस पास खड़ी टाटा 407 को चुरा लेता था। सबसे पहले ये ट्रक में कुछ पत्थर को रखते थे ताकि अगर पकड़े जाने का डर हो तो पत्थर चलाकर भाग जाए। इसके अलावा जहरीला इजेक्शन को भी साथ में रखते और पल भर में मवेशी को इन्जेक्शन देकर उसे ट्रक में रख कर फरार हो जाते थे।
पुलिस के अनुसार इस गिरोह ने क्राइम की सेंचुरी लगा रखी है। पुलिस को 25 संगीन मामलों में इनकी तलाश थी। इनका जाल वेस्टर्न up तक फैला हुआ था। इस गिरोह की गिरफ्तारी से ख़ुद क्राइम ब्रांच ये मान रही है कि बाहरी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में अपराध में लगाम लगेगी।

…

आजकल दिल्ली ही नही बल्कि पूरे देश में वाहन चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे है जरूरत है इस मामले सख्त कानून बनाया जाए साथ ही इस तरह के मामलों को रोकने के लिए और बेहतर उपाय सरकारे तलासे

 

Written by admin