Skip to content
Wednesday, September 16, 2026
Crime

ढोंगी बाबा ने किया मासूम बच्ची के साथ दुषकर्म

· by admin0

आरोपी बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने पौस्को एक्ट सहित 377 व 354 के तहत मामला किया दर्ज
रुद्रपुर का रहने वाला है वहशी ढोंगी बाबा …

रिपोर्ट-शाहनवाज़ खान

साऊथ-ईस्ट दिल्ली के जैतपुर इलाके में पुलिस ने एक एसे वहशी ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है जिसने चौथी कक्षा में पढने वाली 10 वर्षीय बच्ची को डरा-धमका कर कई बार उसके साथ दुषकर्म किया , लेकिन डरी सहमी बच्ची ने अपनी माँ को आपबीती बताई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ढोंगी बाबा भी अब पुलिस की गिरफ्त में है । पुलिस की गिरफ्त में कैद ये है वो ढोंगी बाबा जो कि धर्म के नाम पर भगवान की झूठी अराधना की आड़ में एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची को बनाया अपना शिकार जी हां चौथी में पढने वाली चुनमुन ( बदला हुआ नाम )जब स्कूल से अपने घर आई तो घर के सामने रहने वाला ये बाबा मासूम के कमरे में घुस गया और बच्ची के साथ दुषकर्म किया , बच्ची के परिजनों और पुलिस की माने तो पहले भी ये बाबा चुनमुन के साथ कई बार गलत हरकत कर चुका है । लेकिन सहमी हुई चुनमुन ने सारी आपबीती अपनी माँ को बताई जिसके बाद ये सारा मामला पुलिस के संज्ञान में आया । पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी ढोंगी बाबा को हिरासत में ले लिया है ।
घटना के बाद से ही इस परिवार में सदमें का माहौल है क्योंकि यहां के लोगों व बच्ची की मां का कहना है कि ये बाबा सामने ही रहता था और कीर्तन करता था । हालांकि पुलिस ने अब ढोंगी बाबा के खिलाफ पॉस्को एक्ट 6 व 8 धारा में और आई.पी.सी. की धारा 377 व 354 के तहत मामला दर्ज कर तिहाड़ भेज दिया है ।
फिलहाल पीडिता बच्ची खासी दहशत में है जिसके चलते अब एक एन.जी.ओ. के जरिेए मासूम की काऊंसलिंग की जा रही है ।

Written by admin