Skip to content
Monday, October 5, 2026
Breaking
News

यमुना में छठ पूजा को लेकर अभी भी संशय और द्वंद्व जारी

· by admin0
2 min read
Bajrangi ghat Burari Yamuna
Bajrangi ghat Burari Yamuna

AA News
Burari

दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत वह MLA संजीव झा ने किया यमुना किनारे छठ घाटों का दौरा। आज शनिवार को सुबह के वक्त दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत व बुराड़ी से विधायक संजीव झा बुराड़ी में यमुना किनारे बने बजरंगी घाट पर पहुंचे। यहां सरकार द्वारा किए जा रहे इंतजामों का जायजा लिया। विधायक संजीव झा ने उपराज्यपाल पर छठ पूजा में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया।

संजीव झा का आरोप है कि दिल्ली सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके घोषणा कर दी थी कि यमुना किनारे छठ घाटों पर पूजा होगी। छठ पूजा की स्वीकृति एल.जी. द्वारा कई दिन तक नहीं दी गई और यह स्वीकृति मात्र 3 दिन पहले दी और उसके बाद अब फिर से जहां जहां छठ पूजा की तैयारियां दिल्ली सरकार ने की थी वहां पर डी.एम. के माध्यम से उन तैयारियों को रोका जा रहा है। संजीव झा ने कहा कि लोगों से कहा जा रहा है कि आप यमुना किनारे अलग से गड्ढे करिए आप यमुना के पानी में पूजा नहीं कर सकते। संजीव झा ने कहा कि यह संभव नहीं है कि गड्ढे खोदे जाए कहीं ना कहीं अभी भी छठ पूजा को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है ।
इसी के चलते बुराड़ी के जगतपुर में तो लोगों ने हंगामा भी किया विरोध भी किया और डीएम द्वारा वहां काम भी रुकवा दिया गया था। बार-बार हो रहे हंगामे के चलते वहां पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Written by admin