Skip to content
Monday, October 5, 2026
Breaking
News

दिल्ली के लाल बाग में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

· by admin0
1 min read
Lal bagh delhi
Lal bagh delhi

AA News
Azadpur Lal Bagh

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के आदर्श नगर थाना एरिया के लाल बाग में 20 साल के युवक की चाकू घोंप कर हत्या। युवक का नाम साबिर जो POP और पेंट करने का करता था काम। घटना बीती रात की ।

दरअसल दिल्ली के लाल बाग क्षेत्र में साबिर अपने पिता के साथ मिलकर घरों में सफेदी और पीओपी करने का काम करता था। दिल्ली में पिता और बेटा दो ही थे बाकी परिवार उत्तर प्रदेश में रहता है। बीती रात लालबाग की गली से जब साबिर गुजर रहा था अचानक कई लड़कों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया साबिर को घायल अवस्था में तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावर कौन थे और क्यों हमला किया यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

— साबिर के परिवार के लोग व रिश्तेदार आदर्श नगर थाने पर पहुंचे हुए हैं और आज दिन में साबिर का पोस्टमार्टम होगा उसके बाद सब परिवार को सौंपा जाएगा । फिलहाल आदर्श नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Written by admin