Skip to content
Sunday, October 4, 2026
Breaking
News

दिल्ली में घर में मौजूद अकेली महिला की गोली मारकर हत्या

· by admin0
2 min read
Wazirpur jj colony
Wazirpur jj colony

AA News
Wazirpur Delhi
भारत नगर थाना क्षेत्र की वजीर पुर जे जे कालोनी में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है –आज फिर दिन दहाड़े के महिला की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई –पुलिस मामले की जांच कर रही है —

भारत नगर थाना क्षेत्र की वजीर पुर जे जे कालोनी में आज फिर एक हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी —जे जे कालोनी में दिन दहाड़े के एक शख्स ने महिला के घर में घुसकर सालमा नाम की महिला को तीन गोलियां मार दी –आस पास के लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी तो मामले का पता लगा —-घटना के वक्त महिला के बच्चे घर से बाहर थे —इसकी सूचना पड़ोसियों ने मकान मालिक को दी तो मकान मालिक ने इसकी खबर पुलिस को दी।

38 वर्षीय मृतक महिला पेशे से ब्यूटी पार्लर का काम करती थी और पिछले कुछ महीनों से अपने पति से अलग रह रही थी —महिला के एक बेटा और एक बेटी है , बेटी स्कूल गई हुई थी —परिवार ओर आस पास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या का शक उनके ही जानकार पर है —पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है , लेकिन इस हत्या ने वजीर पुर जे जे कालोनी में फिर से सनसनी फैला दी है –इस क्षेत्र में आए दिन हो रही हत्या की वारदातें क्षेत्र में चर्चा ओर चिंता का विषय बनी हुयी है।

Written by admin