Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

नरेला में व्यापारी से लूटपाट की कोशिश।

· by admin0
2 min read

बुधवार शाम नरेला में व्यापारी से लूटपाट की कोशिश। लूटपाट की कोशिश के दौरान बंदूक की बट मारकर व्यापारी को किया घायल। हमलावर मौके से फरार। ललित मित्तल नाम के व्यापारी का ग्राहक सेवा केंद्र है जिसमें मनी एक्सचेंज जैसे काम होते हैं।
वीडियो
https://youtu.be/X77Djtst37s

तीन लड़के अचानक से उनके ऑफिस में आए और फोनपे से पैसे ट्रांसफर करवाने के बहाने उनसे लूटपाट की कोशिश करने लगे। व्यापारी ने जब विरोध किया तो व्यापारी के सिर में बंदूक की बट मारकर मौके से फरार हो गए।

व्यापारी को तुरंत पास के ही सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में ले जाया गया। जब लुटेरे हमला कर रहे थे उस वक्त सड़क पर काफी भीड़ थी लोग जब लुटेरों की तरफ बढ़ने लगे तो लुटेरों को अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागना पड़ा।

लुटेरों के एक मोटरसाइकिल मौके पर रह गई है लेकिन लुटेरे मौके से फरार हो गए। लुटेरों की संख्या चश्मदीदों ने बताई की तीन थी। तीनों लुटेरे मौके मौके से फरार हो गए।

नरेला थाना पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है या लुटेरों की खुद की है । इस मोटरसाइकिल के माध्यम से पुलिस लुटेरों का सुराग लगाने की कोशिश में जुटी है। अभी तक लुटेरों का सुराग नहीं लग पाया है।

Written by admin