Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

सिंघु बॉर्डर से जंतर मंतर पर “किसान संसद” के लिए कुछ ही देर में निकलेंगे किसान

· by admin0
2 min read
Singhu Border
Singhu Border

सिंघु बॉर्डर से जंतर मंतर पर “किसान संसद” के लिए कुछ ही देर में निकलेंगे किसान
AA News
Singhu Border

— सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यालय पर किसान एकजुट होना शुरू हुए हैं। सुबह 9:00 बजे किसान यहां पर पहुंच गए हैं और 200 किसान यहां से बसों में चढ़कर जंतर मंतर पर जाएंगे।

Singhu Border
Singhu Border

भारतीय संसद के मानसून सत्र के दौरान किसानों ने अपनी मांगे रखने के लिए संसद के बाहर प्रदर्शन की घोषणा की थी इसके बाद पुलिस ने भी अपना पूरा बंदोबस्त किया किसानों और पुलिस के बीच में आखिरकार समझौता हुआ कि किसान शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे और सिर्फ 200 किसान ही प्रदर्शन के लिए जाएंगे जो जंतर मंतर के पास में प्रदर्शन करेंगे ।

किसानों का कहना है कि यह किसान संसद होगी जो संसद के पैरलर चलेंगे और किसानों के मुद्दों की तरफ ध्यान आकर्षण करवाने के लिए यह सब किया जा रहा है क्योंकि किसान आंदोलनकारी दिल्ली के चारों तरफ आंदोलन कर रहे हैं। पिछले कई महीनों से किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं इसलिए किसान आज पुलिस की मौजूदगी में पुलिस के साथ सिंघु बॉर्डर से जंतर-मंतर जाएंगे।
Video link
https://youtu.be/cELAjNeGj7E

अब यहां पर किसानों को ले जाने वाली बसे लग चुकी है और सिंघु बॉर्डर से जंतर-मंतर जाने की तैयारियां चल रही है। उन्हीं 200 किसानों को बस में चढ़ने दिया जाएगा जिनके जिनको किसान जत्थे बंदियों की तरफ से आई कार्ड देकर आज के लिए नियुक्त किया गया है ।

इस तरह से जब तक मानसून सत्र चलेगा किसानों के जत्थे ऐसे ही जाएंगे। फिलहाल कुछ ही देर में किसान सिंघु बॉर्डर के कार्यालय से चलेंगे

Written by admin