Skip to content
Thursday, September 24, 2026
Latest
News

दिल्ली के वजीराबाद में आउटर रिंग रोड परवेन के ऊपर पलटा कंटेनर

· by admin0
1 min read

— नॉर्थ दिल्ली के वजीराबाद में आउटर रिंग रोड पर एक बड़ा कंटेनर वेन के ऊपर पलटा। वैन में सवार 5 लोग घायल। चश्मदीदों की मानें तो घटना आज सोमवार सुबह की है जब इको वैन के ऊपर यह कंटेनर पलट गया।

कंटेनर इतना बड़ा और भारी था कि वैन पूरी तरह से पिचक गई। वेन के हिस्से को काटकर उसमें दबे हुए 5 लोगों को बाहर निकाला गया जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया ह

जिनका इलाज जारी है । चश्मदीदों की मानें तो वैन में दो महिलाएं, 2 बच्चे और एक ड्राइवर था जिन्हें बाहर निकाला गया। अभी तक किसी की मौत तो नहीं हुई लेकिन वैन में सवार लोगों को चोट काफी आई है। एक बच्चे के पांव का हिस्सा भी कट गया।

— फिलहाल इस कंटेनर को आउटर रिंग रोड से हटाने का काम जारी है और कंटेनर कितना बड़ा हुआ भारी था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आप देख सकते हैं वैन को पूरी तरह से इस कंटेनर ने कुचल दिया । फिलहाल वजीराबाद थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Written by admin