Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

वजीराबाद गांव में वाटर लॉगिंग सड़क में बने गड्ढों में धंसे ट्रक के पहिये

· by admin0
1 min read

दिल्ली के तिमारपुर क्षेत्र में हुई वाटर लॉगिंग

ट्रक के पहिये भी सड़क में बने गड्ढों में धंसे

— दिल्ली में बीती रात से हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया है। तिमारपुर विधानसभा के वजीराबाद गांव में पानी की निकासी ना होने के कारण मुख्य सड़क पर काफी पानी भर गया जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

सड़कों के अंदर जगह-जगह गड्ढे भी है और सड़क पर पानी भरने की वजह से सड़कों में गाड़ियों के टायर भी धंस रहे हैं। आप देख सकते हैं वजीराबाद में एक ट्रक सड़क में बने पुलिया के पास बने गड्ढे में ही फंस गया है। इस तरह से दिल्ली के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

वजीराबाद का यह क्षेत्र तिमारपुर विधानसभा के अंतर्गत आता है जहां से विधायक आम आदमी पार्टी से दिलीप पांडेय हैं लेकिन यहां पर बड़े नालों की और छोटे नालियों की सफाई ना होने के कारण पानी की निकासी नहीं होती और अक्सर सड़कों पर पानी भर जाता है।

https://youtu.be/xWDBNFIn8Dc

Written by admin