Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

अवैध संबंध के चलते करवाई पति की हत्या। पत्नी, उसका प्रेमी समेत चार गिरफ्तार।

· by admin0
3 min read

AA NEWS

NEW DELHI

 

अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने करवाई पति की हत्या। हत्या में शामिल पत्नी का प्रेमी और उसके दो दोस्त व पत्नी गिरफ्तार। उत्तरी – पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग एरिया की घटना।

Shalimar bagh
Shalimar bagh

शालीमार बाग एरिया के रहने वाले सत्यनारायण की शादी करीब 8 साल पहले महिमा नाम की महिला से हुई थी। सत्यनारायण के दो बच्चे भी हैं। सत्यनारायण एक कार शोरूम में काम करते थे। 3 जनवरी की देर शाम सत्यनारायण कार शोरूम से अपने ड्यूटी करके बाहर निकले लेकिन घर नहीं पहुंचे ।

 

सत्यनारायण के भाई ने 4 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी। उसी दिन से सत्यनारायण की पत्नी महिमा अपने मायके चली गई थी। पत्नी भी शक के दायरे में थी। पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। पुलिस ने बताया कि सत्यनारायण की पत्नी महिमा के अजय नाम के युवक के साथ अवैध संबंध थे।

 

महिमा और अजय सत्यनारायण को अपने बीच से हटाना चाहते थे और उसकी हत्या का प्लान बनाया। सत्यनारायण जब शोरूम से निकले थे तो एक शराब की दुकान से शराब लेने लगे वही एक सुरेश नाम का युवक सत्यनारायण से बात करने लगा और उसे बहला-फुसलाकर विश्वास में लेकर पास की एक कार में ले गया।

 

कार में अजय और सोनू पहले से मौजूद थे अजय को सत्यनारायण ने पहचान लिया तो अजय ने कहा कि पिछली सारी बातें भुला देते हैं और अपनी गलती के लिए माफी मांगी। सत्यनारायण को भी विश्वास हो गया। अजय , सोनू और सुरेश ने सत्यनारायण को पहले शराब पिलाई और उसके बाद शाहबाद डेरी एरिया में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

 

उस एरिया की पुलिस को 4 जनवरी को एक डेड बॉडी मिली थी जिसकी शिनाख्त नहीं हुई थी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो पाया कि अजय, सोनू और सुरेश भी उसी दिन से गायब हैं। पुलिस ने मध्यप्रदेश के सतना जिले में दबिश दी जहां का अजय मूल रूप से निवासी था।

 

वहां से पुलिस ने अजय, सोनू और सुरेश को गिरफ्तार कर लिया और उसके बाद पत्नी महिमा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से हत्या आई है और आरोपियों ने भी यही स्वीकारा है कि उन्होंने एक कपड़े से सत्यनारायण की गला दबाकर हत्या की थी।
https://youtu.be/g-zcdr_-uaI
Video

फिलहाल पुलिस अभी महिमा से पूछताछ कर रही है कि कितने लंबे वक्त से इनके इस तरह के संबंध थे और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Written by admin