Skip to content
Monday, October 5, 2026
Breaking
News

दिल्ली में उसी महिला को आज फिर गोली मारी

· by admin0
2 min read
Bawana Firing
Mahrshi Valmimk Hospital

Bawana Firing
Mahrshi Valmimk Hospital

AA News
#Bawana_Dilli

बाहरी दिल्ली के बवाना में महिला को गोली मारी । महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है। महिला ओर उसके पति को इसी महीने 7 अक्टूबर को भी मारी थी गोली , पति की की उस समय हुई थी मौत ओर महिला घायल थी। आज फिर उसी महिला को मारी गोली ।

महिला की हालत गम्भीर और महर्षि बाल्मीकी अस्पताल में भर्ती है। दरअसल ज्योति नाम की महिला इसी महीने 7 अक्टूबर को हुई गोलीबारी में मौत के मुंह से बच गई थी और हालत में सुधार होने के बाद अब यह घर आ गई थी आज घर पर भी फिर किसी ने अचानक इनके ऊपर फायरिंग कर दी गोली इनके चेहरे के पास लगी है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है गोली मारने वाले कौन थे किस वहीकल से आए थे आसपास के लोगों को भी कुछ पता नहीं है। किसी ने भी इस मुद्दे पर बोलने से मना कर दिया है। महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है ।

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिरकार क्यों बार-बार इस परिवार के ऊपर गोलियां चलाई जा रही है । इनके पति की मौत हो चुकी है गोलीबारी में और पति की मौत के ठीक 15 दिन बाद इनके ऊपर फिर से दोबारा फायरिंग की गई है कहीं ना कहीं हमलावरों का मकसद इनकी हत्या करना है।

पिछली फायरिंग में भी कोई लूटपाट नहीं हुई थी। इस फायरिंग में भी कोई लूटपाट आदि नहीं हुई है। हमलावर सिर्फ गोली मारकर फरार हो जाते हैं। फिलहाल बवाना थाना पुलिस ने तो पिछली घटना का केस सॉल्व भी नही कर पाई है और अब फिर दोबारा से उसी महिला पर हमला हो गया है।

Video
https://youtu.be/WDRWHETfYpM
Video
आशंका यहीं जताई जा रही है कि महिला ने इंटर कास्ट शादी की है हो सकता है इसी कारण इन दोनों को निशाना बनाया गया हो और पूरा गांव इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा है और ना ही कोई पुलिस के सामने बयान दे रहा है कि हमलावर कौन कैसे किस तरह से आए थे यह फायरिंग भी एक पहेली बनी हुई है।

Written by admin