Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
Social

योग दर्शन परमार्थिक ट्रस्ट के बैनर तले छावला स्थित सीमा सुरक्षा बल के द्रोणाचार्य स्टेडियम में इन दिनों पांच दिवसीय फिटनेस थ्रू योग शिविर आयोजित किया गया

· by admin0
2 min read
Chhawala Cant Delhi
Chhawala Cant Delhi

AA News
छावला दिल्ली।

अनिल कुमार अत्तरी

इस शिविर में भाग ले रहे सीमा सुरक्षा बल के प्रहरियों को योग गुरू स्वामी हर्षानंद जी महाराज अश्व शक्ति प्रेरित यौगिक क्रिया का प्रशिक्षण दे रहे है

छह मिनट की इस यौगिक क्रिया के प्रभाव से व्यक्ति शरीर प्राण तथा विचार के मध्य संतुलन बनाकर अपने भीतर छिपे प्रकृति के खजाने से मुलाकात कर सकता है
स्वामी जी ने इस क्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण देने के साथ साथ सैनिकों को प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर रखने की भी कई रोचक जानकारियां दी

Chhawala Cant Delhi
Chhawala Cant Delhi

स्वामी जी ने प्रकृति की बगिया को गुलज़ार रखने के लिए जल झूठा नही छोड़ने तथा अपने जन्म दिवस पर एक पौधा लगाने का संकल्प करवाते हुएं कहा कि जब तक वह पौधा स्वयं स्वावलंबी नही बन जाता तब तक उसकी रक्षा का दायित्व भी आपके कंधे पर है

स्वामी जी ने बताया योग वन टू वन है कोई भी दो व्यक्ति एक जैसी क्रिया करने पर भी एक जैसा परिणाम नहीं पा सकतें

Chhawala Cant Delhi
Chhawala Cant Delhi

यह भ्रान्त धारणा मिटाएं बिना एक स्वस्थ व्यक्ति का निर्माण नही किया जा सकता
आज भारत में पंसारी की दूकान से ज्यादा दवाई की दुकानें खुलती जा रही है

देश को बीमारियों के चक्रव्यूह से निकालने के लिए हमें हर व्यक्ति तक योग को वैज्ञानिक तरीके से पहुंचाना होगा

Written by admin