Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

आशिफ खान @ आशु महाराज की शुरुआत

· by admin0
3 min read
Ashif Khan @ Ashu ji Maharaj's Dragah
Ashif Khan @ Ashu ji Maharaj’s Dragah

AA News
Wajirpur JJ Colony

रिपोर्ट : अनिल कुमार अत्री।

दिल्ली में रेप के आरोपी आशु भाई जी महाराज के नाम से प्रसिद्ध ढोंगी महाराज तलास में क्राइम ब्रांच जुटी है। अभी तक इसे ढोंगी बाबा का पता नहीं चल पाया है।

ढोंगी महाराज ज्योतिषाचार्य और हस्तरेखा का काम करता था और मूल रूप से यह मुस्लिम है। इनका जन्म नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की वजीरपुर जेजे कॉलोनी में हुआ था।

वीडियो
https://youtu.be/qRrws5C3yKk
वीडियो

इनके पिता जी सेना से रिटायर्ड है करीब 20 साल पहले इनके पिताजी की इनके ज्योतिष और तंत्र मंत्र से लेकर नहीं बनती थी। इस ज्योतिष तंत्र मंत्र और ढोंग का विरोध करते थे । इनका मूल नाम आसिफ खान है लेकिन यह आशु जी महाराज के नाम से प्रख्यात हो गए थे और दिल्ली-एनसीआर में करोड़ों की संपत्ति बना ली थी।

रोहिणी में इनका काफी बड़ा आश्रम , साउथ दिल्ली में भी इनका काफी बड़ा आश्रम और साथ ही दिल्ली के पीतमपुरा में भी काफी बड़ा बंगला है। इनके पिताजी वजीरपुर जेजे कॉलोनी के इसी पुराने मकान में रह रहे हैं। इनके पिता इनके ढोंग का विरोध करते थे इसलिए आशिफ खान उर्फ आशु जी महाराज घर से भागकर बाहर जा कर यह ढोंग करने लगे लेकिन इनके पिता जी का इन से कोई वास्ता नहीं है। इस बात की पुष्टि यहां रहने वाले स्थानीय निवासियों ने कि। उनका कहना था कि जब आशु यहां रहते थे तभी उनसे मिलते थे। उसके बाद इनकी भी कोई मुलाकात नहीं हुई और उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि उनका नाम आसिफ खान है और उनके भाई का नाम इस्लाम खान है जो गवर्मेंट ऑफिसर है। साथ इनकी एक बहन भी थी जिसकी मौत हो गई थी।

Ashif Khan @ Ashu ji Maharaj's Dragah
Ashif Khan @ Ashu ji Maharaj’s Dragah

इनकी सौतेली माताजी से भी इनकी नही बनती थी। इनकी जन्म देने वाली माता जी की मौत के बाद इनके पिता जी ने दूसरी शादी की थी । उस माता से नहीं बनती थी ।

फिलहाल इनकी सौतेली माता बीमार है और उन्होंने मीडिया के सामने आने से मना कर दिया।

वजीरपुर जेजे कॉलोनी के पास ही बेरी वाला बाग में एक काफी बड़ी दरगाह भी है। इसी दरगाह से उन्होंने शुरुआत की थी तंत्र मंत्र और ज्योतिष की। दरगाह पर इनका बाकायदा नाम भी जगह-जगह पर लिखा हुआ था लेकिन जैसे ही रेप की FIR दर्ज हुई और आशु महाराज फरार हुए तो इस दरगाह के बोर्ड पर देखिए जगह-जगह आंसू महाराज का नाम पेंट के द्वारा मिटा दिया गया है , लेकिन कुछ जगह अंदर की जगह पर वह नाम अभी भी लिखा हुआ है, जहां पर आप साथ दे सकते हैं आशु जी महाराज का नाम इस दरगाह पर लिखा हुआ है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को आसिफ खान उर्फ आशु जी महाराज की तलाश है क्योंकि मामला दर्ज करवाने वाली मां बेटी के अलावा और भी काफी महिलाएं होंगी जिनकी अस्मत के साथ यह ढोंगी बाबा खेला होगा।

Written by admin