Skip to content
Monday, September 21, 2026
Breaking
News

नत्थूपुरा बुध बाजार में लेडी स्नेचर को रँगे हाथों पकड़ा।

· by admin0
3 min read
Nathupura Budh Bazar
Nathupura Budh Bazar

AA News
Nathupura Delhi 110084

Report : Anil Kumar Attri

नार्थ-वेस्ट दिल्ली के स्वरूप नगर थाना एरिया के नत्थूपुरा वीकली बुध बाजार से देर शाम कुछ महिलाओं और दुकानदारों ने एक महिला को पकड़ा और आरोप है महिला ने एक दूसरी महिला की गले की चैन तोड़ ली और उसकी साथ महिलाएं गायब हो गई। इस महिला की पब्लिक ने जमकर पिटाई भी की।

महिला के पास से तोड़ी गई चैन बरामद नही हुई है इसलिए पुलिस जांच कर रही है महिला स्नेचर है या नही। फिलहाल महिला को इलाज के लिए BJRM हॉस्पिटल भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

दिल्ली के नत्थूपुरा में दुकानदारों ने पकड़ी महिला चोर।
महिला की बुरी तरह से की पिटाई लोगो का आरोप है कि पुलिस महिला को पकड़ने के बाद छोड देती है। दरअसल बुधवार देर शाम स्वरूप नगर इलाके में दुकानदारों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ा है।

वीडियो
https://youtu.be/uozKvrwWTr8
वीडियो

महिला की बुरी तरह से पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। महिला के पकड़े जाने के बाद दुकानदारों ने इलाके ने हंगामा किया।दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस को कई बार आरोपी महिलाओं को सौंपा है। लेकिन पुलिस उनको बाद में छोड़ देती है।

स्वरूप नगर के नत्थूपुरा में वीकली बाजार में बुधवार शाम को दुकानदारों ने एक महिला को पकड़ा था। जिसकी मोके पर ही बुरी तरह से पिटाई की थी। दुकानदारों का आरोप था कि महिला पूरे गैंग के साथ बाजार में आई थी।

उसके पकड़े जाने के बाद उनकी साथी महिला फरार हो गई।दुकानदारों का कहना है कि हज़ारों का सामान चोरी करके ये गैंग ले जाता है। इससे पहले 4 दिन पहले भी एक महिला को पकड़ा और पुलिस को सौंपा था। इस गैंग का टारगेट यही मार्किट है।

आज जिस महिला को पकड़ा है। लेकिन उसके पास से कुछ मिला नहीं है।

Nathupura Budh Bazar
Nathupura Budh Bazar

फिलहाल महिला से पूछताछ कर सत्यता जानने की कोशिश भी की जा रही है। इससे पहले इसी बाजार में ज्वेलर्स के यहां हुई बड़ी लूट भी अभी तक पुलिस हल नही कर पाई है।
मारपीट में लोगो ने बताया कि महिला खुद बता रही थी वो यमुना पार से इस तरफ आकर ये काम करती है ताकी कोई पहचान न सके पर सच्चाई की पुष्टि पुलिस ही कर पायेगी।
जरूरत है अब महिलाएं दूसरी महिलाओं से भी सावधान रहे और इस खबर को फारवर्ड कर सभी को जागरूक करें ।

Written by admin