Skip to content
Wednesday, October 14, 2026
Breaking
News

नार्थ-वेस्ट दिल्ली के थाना केशवपुरम नेताजी सुभाष पैलेस एरिया में गोली मारकर लूट

· by admin0
2 min read
NSP Flyover Loot
NSP Flyover Loot

AA News
Keshavpuram PS Area

नार्थ-वेस्ट दिल्ली के नेताजी सुभाष पैलेस एरिया में गोली मारकर लूट । निजी कम्पनी का कैश लेकर जा रहे थे दो कर्मचारी दोनो को लगी गोली मैक्स अस्पताल में भर्ती । दोनो की हालत गम्भीर । गाड़ी में रकम का बैग नही दिखाई देने पर आई 10 कार ही गोली मारकर लूटी बाद में आगे जाकर लूटेरे कार छोड़कर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार । बैग में थे करीब 40 लाख रूपये ।

NSP Flyover Loot
NSP Flyover Loot

दिल्ली में लुटेरे बेखौफ है जो दिनदहाड़े सड़कों पर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आज सोमवार दोपहर एक मेडिकल की निजी कंपनी के दो कर्मचारी जो कलेक्शन का काम करते हैं हॉस्पिटल से कैश लेकर दूसरी जगह जा रहे थे उसी दौरान नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के केशव पुरम थाना एरिया में एनएसपी फ्लाईओवर के पास इन कर्मचारी की i10 कार को एक दूसरी कार ने ओवरटेक किया और बंदूक की नोक पर इस कार में रुपयों से भरा बैग को तलाशा जब शुरुआत में बैग नजर नहीं आया तो लुटेरों ने दोनों कर्मचारियों को गोली मार दी और आई 10 कार लेकर फरार हो गए। लुटेरों ने आगे जाकर कार को छोड़ दिया और उसके अंदर से रुपयों से भरा कैश लेकर लुटेरे फरार हो गए।

Video
https://youtu.be/XWtNcxPdeJ4
मौके का वीडियो
हादसे में तेजपाल और राजकुमार नाम के दोनों कर्मचारियों को गोली लगी है। दोनों को एक-एक गोली लगी है। राजकुमार के पेट के हिस्से में गोली लगी है जिसका ऑपरेशन जारी है तो तेजपाल के कंधे में गर्दन के पास गोली फंसी हुई है दोनों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर गोली निकालने के लिए ऑपरेशन जारी है।

फिलहाल केशव पुरम थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इस फ्लाईओवर के आसपास कोई CCTV कैमरा भी नहीं लगाता दिल्ली में लुटेरे दिनदहाड़े सड़कों पर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है फिलहाल केशवपुरम थाना पुलिस जांच में जुटी है ।

Written by admin