Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

बुराड़ी : वृक्ष मित्र परिवार को सभी कर रहे हैं सलाम और जुड़ रहे हैं मुहिम में

· by admin5
4 min read
Burari Yamuna Bank
Burari Yamuna Bank

दिल्ली में यमुना किनारे “वृक्ष मित्र परिवार” ने एक साल से पौधारोपण शुरू किया है। इस मानसून में पौधारोपण की संख्या बढ़ा दी गई है। जीवों के जिंदा रहने के लिए पेड़ जरूरी।

AA News
Burari Ymuna Bank

दिल्ली में यमुना किनारे वृक्ष मित्र परिवार ने एक साल से पौधारोपण शुरू किया है। इस मानसून में पौधारोपण की संख्या बढ़ा दी गई है। यमुना के किनारों पर पौधारोपण किया जा रहा है। साथ ही यह वृक्ष मित्र परिवार इन पौधों की देखरेख भी कर रहा है। पेड़ों की संख्या लगातार घट रही है जो चिंता का विषय है और जीवो के लिए खतरे की घंटी है। इसलिए वृक्ष मित्र परिवार आने वाली पीढ़ियों के लिए पौधारोपण में लगा हुआ है। शुरुआती दौर में बुराड़ी एरिया में यमुना किनारे बड़ी संख्या में पौधारोपण किया जा रहा है। इस पौधारोपण में आसपास के कई संस्थाएं और स्कूलों के बच्चे भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

Burari Yamuna Bank
Burari Yamuna Bank

यदि हमें इस पृथ्वी को बचाना है तो पेड़ों को लगाना सबसे जरूरी है। संसार में लगातार ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है धूर्व पिघल रहे हैं। जिस दिन ग्लोबल वार्मिंग और ज्यादा बढ़ेगी और पूरे धूर्व पिंघल जाएंगे तो पूरा संसार भी जलमग्न हो जाएगा । जरूरत है उससे पहले हम सब संभले। दिल्ली जैसे महानगरों के साथ-साथ अब उनसे सटे राज्यों के शहरों में भी औद्योगिक इकाइयां लगने से पोलूशन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। ऐसे में जरूरत है पेड़ों की संख्या को बढ़ाया जाए। पेड़ों को काटा तो जा रहा है और धरती को कंक्रीट में बदला जा रहा है लेकिन नए पेड़ नहीं लगाए जा रहे जो जीवो के लिए खतरे की घंटी है।

Burari Yamuna Bank
Burari Yamuna Bank

हम सब ऑक्सीजन के आधार पर जिंदा है वही ऑक्सीजन हमें पेड़ों से मिलती है लेकिन पेड़ों की संख्या लगातार कम हो रही है जिससे ऑक्सीजन की कमी भी हो रही है। पेड़ हमारे द्वारा छोड़ी गई कार्बनडाइऑक्साइड ग्रहण करके ऑक्सीजन छोड़ते है इसलिए पेड़ों का महत्व काफी ज्यादा है। सभी लोग इस बात को जानते भी हैं और मानते भी हैं फिर भी खुद समय निकालकर पेड़ नहीं लगाते।

Burari Yamuna Bank
Burari Yamuna Bank

समस्याएं कई तरह की होती है कुछ लोगों का कहना होता है कि दिल्ली जैसे महानगर में उनके पास पेड़ लगाने की घर में जगह नहीं है तो किसी के पास वक्त नहीं है। जरूरी नहीं कि आप अपने घर में ही पेड़ लगाएं आप आसपास जंगल, सरकारी जमीन, यमुना किनारे आदि जगहों पर भी पेड़ लगा सकते हैं।

Burari Yamuna Bank
Burari Yamuna Bank

इस तरह की संस्थाओं से जुड़कर सामूहिक प्रयास कर सकते हैं। साथ ही पेड़ के लिए पौधा लगाकर यदि आप उसे भूल जाते हैं तो उसका कोई फायदा नहीं हो पाता। जरूरत है आप उस पौधे का लालन पालन भी करें। उसे समय समय पर पानी दे और उसकी आवारा जानवरों से रक्षा भी करें।

अब कुछ लोग इसीसे प्रेरणा लेकर इस मुहिम में जरूर जुटे हैं। जरूरत है देश का हर नागरिक पांच पेड़ जरूर लगाएं। अकेली कुछ संस्थाओं से पूर्ति नहीं हो सकती।

जीवो को ऑक्सीजन मिले हैं और आने वाली पीढ़ियों का जीवन सेफ़ हो इसके लिए दिल्ली में वृक्ष मित्र परिवार के तहत कई आरडब्ल्यूए , कई सामाजिक संगठन , कई स्कूलों के बच्चे सब मिलकर यमुना किनारे पौधारोपण करते हैं। साथ ही पौधारोपण ही नहीं बल्कि उन पौधों की ये लगातार देखरेख भी कर रहे हैं।

इस तरह से वृक्ष मित्र परिवार एक साल से दिल्ली के बुराड़ी एरिया में यमुना किनारे इस तरह से पौधारोपण कर रहा है। वृक्ष मित्र परिवार वर्ष में कई बार पौधारोपण करता है लेकिन मानसून के इन दिनों में हर रविवार को यह अभियान जारी है।

वृक्ष मित्र परिवार की कोशिश होती है कि जितने पौधे वे लगाते हैं उनमें 99% पौधे सुरक्षित रहे।

इसी बारे में हमने इस मिशन से जुड़े लोगों से बात की तो इनका इनका कहना है कि उन्हें इसकी प्रेरणा यमुना मिशन मथुरा से मिली जहां इन्हें अतिथि के रुप में बुलाया गया था। वहां इन लोगों ने देखा कि कैसे मथुरा के लोग यमुना किनारे एक अभियान के तहत पौधे लगा रहे हैं उसी से प्रेरणा लेकर दिल्ली के बुराड़ी में इस मिशन को शुरू किया गया है अब यह अलग-अलग राज्यों में जाकर लोगों से मुलाकात कर इस तरह की मुहिम चला रहे हैं जरूरत है इस मुहिम में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो।

Video AA News
https://youtu.be/KwCwXfvuZkk
वीडियो

अनुरोध : Youtube पर AA News को Subscribe करें

Written by admin