Skip to content
Wednesday, October 14, 2026
Breaking
News

टैलेंट ऑफ इंडिया द्वारा भोरगढ़ में गुरु गोरखनाथ जी के भंडारे व प्रतिभाओं के सम्मान का कार्यक्रम हुआ आयोजित

· by admin0
2 min read
Bhorgarh Narela Programme Talent of India
Bhorgarh Narela Programme Talent of India

AA News
Bhorgarh Narela Delhi

Bhorgarh Narela Programme Talent of India
Bhorgarh Narela Programme Talent of India

दिल्ली में नरेला विधानसभा क्षेत्र के भोरगढ़ गांव के भूमियां मंदिर पर गुरु पुर्णिमा के अवसर पर गुरु पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन टैलेंट ऑफ इंडिया मैग्ज़ीन के द्वारा गया। कार्यक्रम का शुभ आरंभ भगवान शिव अवतारी महा योगी गुरू गोरख नाथ जी के महायज्ञ व गुरु गोरख नाथ जी आरती के साथ शुरू किया गया। गुरु पर्व पर देश के कौने कौने से आएं संत योगी नाथ महात्माओ का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में दसवीं व बारहवीं के अपने अपने स्कूल में प्रथम श्रेणी के छात्र छात्राओं को व देश के उभरते खिलाड़ियों और समाज के सेवकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अमिताभ बच्चन के हमशकल अमित बी बी रहे।

Bhorgarh Narela Programme Talent of India
Bhorgarh Narela Programme Talent of India

अपने-अपने स्कूलों में प्रथम आने वाले बच्चों को इस तरह से सम्मानित करने की परंपरा भी बेहद ही सराहनीय है जिसका निर्वहन टैलेंट ऑफ इंडिया कर रही है।

Bhorgarh Narela Programme Talent of India
Bhorgarh Narela Programme Talent of India

इस तरह के बच्चों को सम्मानित होता देख दूसरे बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे बच्चे ज्यादा पढ़ाई की ओर अग्रसर होंगे। साथ ही जब स्कूल लेवल पर प्रथम आने वाले बच्चे को इस तरह के मंचों पर सम्मानित किया जाएगा तो वे बच्चे और दुगनी मेहनत करेगे ताकि वे अगली बार प्रदेश या देश में कोई स्थान हासिल करें। इस तरह से यह एक सराहनीय कार्य है जरूरत है दूसरी संस्थाएं भी इस तरह के बच्चों का हौसला बढ़ाएं।

Bhorgarh Narela Programme Talent of India
Bhorgarh Narela Programme Talent of India

साथ ही हवन कर भंडारे का आयोजन करना भी धर्म के साथ-साथ वैज्ञानिक तौर पर भी बेहद सराहनीय कार्य है क्योंकि सावन के महीने में यज्ञ करने से वातावरण में काफी ज्यादा शुद्धि होती है। साथ ही इस तरह से दूसरे लोगों को भोजन करवाने से आत्मिक संतुष्टि तो मिलती ही है और भोजन करने वाले भी उसे दिल से आशीर्वाद देते हैं। कुल मिलाकर आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेहद सराहनीय रहा।
Video

कार्यक्रम का वीडियो

अनुरोध : AA News को Youtube पर Subscribe जरूर करें

Written by admin