Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

9 मई से फिर सड़क पर उतरेंगे नाराज कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायक

· by admin0
3 min read
Hariyana
Hariyana

बार बार आश्वाशन से ऊब चुके कंप्यूटर टीचर्स अब करेंगे बड़े आंदोलन का आगाज।

9 मई से फिर सड़क पर उतरेंगे नाराज कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायक

कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों ने किया फिर से आंदोलन का आगाज।

चार महीने बाद भी मुख्यमंत्री की घोषणा लागू ना होने से नाराजगी।

AA News
हरियाणा

अपने रोजगार को लेकर पिछले कई वर्षों से लगातार संघर्षरत प्रदेश भर के कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों में बीते दिनों मुख्यमंत्री से हुई बैठक में हल निकलने के आसार नजर आ रहे थे मगर एक बार फिर से शिक्षा विभाग ने 5000 कर्चारियों को बढ़ा हुआ वेतन देने की बजाय पुराना वेतन ही जारी किया जा रहा है I मुख्यमंत्री की घोषणा चार महीने बाद भी लागू ना होने से नाराज कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायक संघ ने 9 मई को सामूहिक रूप से एक साथ पंचकुला में शिक्षा विभाग के घेराव का ऐलान कर दिया है I इससे पहले भी नाराज टीचर्स और लैब सहायक कई बार पंचकुला में प्रदर्शन कर चुके है लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई नतीजा ना मिलने से एक बार फिर ये कर्मचारी आन्दोलन का रास्ता पकड़ने को मजबूर है I 20 दिसम्बर को मुख्यमंत्री ने कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायक संघ के साथ आधिकारिक बैठक कर पहली जनवरी 2018 से कंप्यूटर टीचर्स को 10 हजार की जगह पीआरटी स्केल 21715/- रु और लैब सहायकों को 6 हजार की जगह स्किल्ड वेतन 11429/- रु प्रति माह देने की घोषणा की थी I

इसी महीने हो जायेगा अनुबंध समाप्त :-

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत हजारों कंप्यूटर टीचर और लैब सहायकों का अनुबंध इसी महीने में गर्मियों की छुट्टियों छुट्टियों की शुरुआत होते ही समाप्त हो जाएगा। यह पहली बार नहीं जब इन कर्मचारियों को सेवा मुक्त किया गया है इससे पहले भी कई बार इनको घर बैठाया जा चुका है। नौकरी के नाम पर कभी 2 महीने तो कभी 6 महीने का अनुबंध है बढ़ाया जाता है।

Hariyana
Hariyana

बलराम धीमान , प्रदेश अध्यक्ष कंप्यूटर शिक्षक संघ हरियाणा

“मुख्यमंत्री की घोषणा को चार महीने बीत चुके है मगर अब तक उस पर कारवाई ना होने से प्रदेश के सभी कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायक नाराज है I जनवरी से बढ़ा हुआ वेतन मिलना था मगर अभी भी विभाग पुराना वेतन ही जारी कर रहा है जिसे लेकर पूरे प्रदेश के कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायक आगामी 9 मई को पंचकुला में प्रदर्शन करेंगे “

मुख्यमंत्री के आदेशों की सरेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही :-

(सुरेंदर प्योंत , प्रदेश अध्यक्ष कंप्यूटर लैब सहायक संघ हरियाणा)

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए वर्तमान में लगभग 5000 कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायक अपनी सेवाएं दे रहे है मगर अभी तक ना तो इन कर्मचारियों के पद स्वीकृत है और ना ही कंप्यूटर विषय को अनिवार्य किया गया है I जानकारी देते हुए लैब सहायक संघ के प्रधान प्योंत ने बताया तीन महीने बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री के आदेशों की पालना विभाग द्वारा नहीं की गई जो बेहद चिंताजनक है जिससे नाराज हजारों कर्मचारी एक बार फिर से जोरदार प्रदर्शन करेंगे।

Written by admin