Skip to content
Friday, October 16, 2026
Breaking
News

दिल्ली में बाप-बेटे के झगड़े में बाप की मौत

· by admin1
2 min read
Sultanpuri C Block
Sultanpuri C Block

AA News
रिपोर्ट : विजय सिंघाल

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बेटे ने बाप की पीट-पीटकर हत्या। बाप-बेटा शराब के नशे में करते थे हर रोज झगड़ा । बीती रात झगड़े में बेटे ने की बाप की पिटाई जिसमें संजय गांधी अस्पताल ले जाने पर बाप की मौत। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर बेटे को किया गिरफ्तार। मामला बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना एरिया का।

Sultanpuri C Block
Sultanpuri C Block

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में सी ब्लॉक में रहने वाले 55 साल के लक्ष्मण सफेदी का काम करते थे। बीती रात लक्ष्मण का अपने बेटे 28 साल के कपिल से ही झगड़ा हुआ झगड़े में लक्ष्मण को चोट आई जिसे संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान 55 साल के लक्ष्मण की मौत हो गई। बेटा कपिल सिलेंडर सप्लाई का काम करता है और बाप बेटा दोनों शराब का नशा करते थे और अक्सर घर में झगड़ा रहता था। घर में लक्ष्मण और कपिल के अलावा कपिल की पत्नी और दो बच्चे भी थे। घटना के बाद सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने हत्यारे बेटे कपिल को गिरफ्तार कर लिया है ।

लक्ष्मण के शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। घटना के बाद पूरे एरिया के लोग सन्न है कैसे घर में छोटी-छोटी बातों पर होने वाले झगड़े आपस में ही एक दूसरे की जान ले लेते हैं।

Written by admin